लाइव न्यूज़ :

Rajasthan Tourism: बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग फेयर्स एण्ड फेस्टिवल और बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग फिल्म टूरिज्म अवार्ड

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: March 17, 2023 14:19 IST

Rajasthan Tourism: केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट व गोवा राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खूंटे की उपस्थित में  ईटी ट्रैवल एण्ड टूरिज्म एनुअल कॉन्कलेव व अवार्ड समारोह पहली बार गुरुग्राम में आयोजित किया गया।

Open in App
ठळक मुद्देअवार्ड नई दिल्ली के रेजीडेंट कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने ग्रहण किया।फिल्म निर्माताओं को यहां शूटिंग करने के लिए दो करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है।

Rajasthan Tourism: राजस्थानपर्यटन को “बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग फेयर्स एण्ड फेस्टिवल” व “बेस्ट स्टेट प्रमोटिंग फिल्म टूरिज्म अवार्ड” प्रदान किया गया है। गुरुग्राम स्थित होटल ग्रेंड हयात में आयोजित अवार्ड समारोह में राजस्थानपर्यटन विभाग के लिए यह अवार्ड नई दिल्ली के रेजीडेंट कमिश्नर धीरज श्रीवास्तव ने ग्रहण किया।

इस अवसर राजस्थान पर्यटन विभाग के नई दिल्ली स्थित क्षेत्रीय कार्यालय से छत्रपाल यादव भी मौजूद थे। एसोसिएशन ऑफ डॉमेस्टिक टूअर ऑपरेटर्स ऑफ इंडिया के अध्यक्ष पीपी खन्ना ने अवार्ड प्रदान किया। केंद्रीय पर्यटन व रक्षा राज्य मंत्री माननीय अजय भट्ट व गोवा राज्य के पर्यटन मंत्री रोहन खूंटे की उपस्थित में  ईटी ट्रैवल एण्ड टूरिज्म एनुअल कॉन्कलेव व अवार्ड समारोह पहली बार गुरुग्राम स्थित होटल ग्रेड हयात में आयोजित किया गया।

क्या है राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति 

राजस्थान में फिल्म निर्माताओं को यहां शूटिंग करने के लिए दो करोड़ रुपए तक की सब्सिडी दी जा रही है। राजकीय इमारतों और राजकीय स्थलों पर फिल्म शूटिंग चार्ज से निर्माताओं को छूट दी गई है। फिल्म शूटिंग के लिए विभिन्न विभागों के चक्कर अब निर्माताओं को नहीं काटने पड़ते, सरकार का सिंगल विन्डो सिस्टम या एकल खिडकी के द्वारा अब उन्हें अनुमति प्रदान की जाने लगी है। 6 फिल्मों को सूटेबिलिटी सर्टिफिकेट जारी कर दिए गए हैं।

फिल्म जगत की पहली पसंद क्यों:

राजस्थान का नाम लेते ही हमारी आंखों के सामने उभरता है रंग-रंगीला प्रदेश। कानों में गूंज उठती है विश्व प्रसिद्ध मांड पधारो म्हारे देस। राजस्थान पर्यटन विभाग का ध्येय वाक्य भी पधारो म्हारे देस है। आवभगत और सत्कार की मीठी मनुहार के लिए विख्यात राजस्थान बरसों से देशी और विदेशी सैलानियों के लिए कौतुहल का विषय रहा है।

राजस्थान में एक ओर रेतीले धोरे हैं तो अरवाली की पहाड़ियां। पहाड़ों पर बसे किले हैं तो सपाट मैदानी इलाके भी। कहीं सूखा है तो कहीं हरे-भरे खेत भी। जाट, गुर्जर व राजपूतों की शौर्य गांथाएं हैं तो मीरा के भजन और सूफीयाना संगीत भी हैं।

राजस्थान फिल्म पर्यटन प्रोत्साहन नीति जारी होने के साथ ही गैर हिन्दी भाषी  राज्यों सहित  विदेशों  के फिल्म निर्माता राजस्थान का रुख कर रहे हैं। विगत दो सालो में 156 फिल्म, विज्ञापन, टीवी सीरियल और डॉक्यूमेंट्री की अनुमति पर्यटन विभाग की ओर से जारी की गई है।

टॅग्स :राजस्थानपर्यटनअशोक गहलोतजयपुरJodhpurगुरुग्राम
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टपत्नी की गला रेतकर हत्या और पति ने खुद को चाकू से वार कर आत्महत्या का किया प्रयास

क्राइम अलर्टराजस्थान सड़क हादसाः पुलिस उपनिरीक्षक सहित 4 लोगों की मौत, भरतपुर में तेज रफ्तार कार ने 3 को कुचला

भारतबोर्ड एग्जाम में उसने 93.88% अंक हासिल किए थे, लेकिन किस्मत को कुछ और ही मंज़ूर था, राजस्थान की मेधावी छात्रा की हुई मौत

कारोबारकश्मीर समाचारः पेट्रोल 9-10 दिन, डीजल 16-17 दिन और एलपीजी 12-13 दिन स्टॉक?, पर्यटक पर ईरान युद्ध असर?

भारतराजस्थान कक्षा 12वीं का परिणाम 2026: 12वीं में 96.30% छात्र उत्तीर्ण, ऐसे करें चेक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम