लाइव न्यूज़ :

यात्री सेवा पर 59000 करोड़ रुपये की सब्सिडी, पेंशन पर 60000 करोड़ रुपये, वेतन और ईंधन पर खर्च, वैष्णव ने कहा-वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को अभी बहाल नहीं...

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: December 14, 2022 18:53 IST

लोकसभा में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा के पूरक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही।

Open in App
ठळक मुद्देकोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से यह छूट स्थगित है। वेतन के मद में जारी होने वाली राशि 97 हजार करोड़ रुपये है।ईंधन पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च होता है।

नई दिल्लीः रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने बुधवार को संकेत दिया कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को अभी बहाल नहीं किया जा सकेगा। उन्होंने साथ ही कहा कि पिछले वर्ष यात्री सेवा के लिए 59 हजार करोड़ रुपये सब्सिडी दी गई और रेलवे पर पेंशन, वेतन संबंधी भार बहुत ज्यादा है।

लोकसभा में महाराष्ट्र से निर्दलीय सांसद नवनीत रवि राणा के पूरक प्रश्न के उत्तर में रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने यह बात कही। नवनीत राणा ने पूछा था कि रेलवे में वरिष्ठ नागरिकों को दी जाने वाली छूट को कब तक बहाल किया जायेगा? ज्ञात हो कि कोविड-19 महामारी शुरू होने के बाद से यह छूट स्थगित है।

रेल मंत्री ने कहा कि रेलवे ने यात्री सेवाओं के मद में 59 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी प्रदान की है जो काफी बड़ी राशि है एवं कुछ राज्यों के वार्षिक बजट से ज्यादा है। उन्होंने यह भी कहा कि पेंशन के मद में रेलवे द्वारा जारी राशि 60 हजार करोड़ रुपये और वेतन के मद में जारी होने वाली राशि 97 हजार करोड़ रुपये है।

इसके अलावा ईंधन पर 40 हजार करोड़ रुपये खर्च होता है। अश्विनी वैष्णव ने कहा, ‘‘ हमने पिछले वर्ष यात्रियों को 59 हजार करोड़ रुपये की सब्सिडी दी है और नयी सुविधाएं आ रही हैं। अगर कोई नया फैसला करना है तब हम करेंगे। लेकिन अभी की स्थिति में सभी को रेलवे की स्थिति को देखना चाहिए।’’

एक अन्य प्रश्न के उत्तर में वैष्णव ने कहा कि अभी वंदे भारत ट्रेन 500 से 550 किलोमीटर की अधिकतम दूरी तक चलती हैं और एक बार उपयुक्त ढांचा तैयार होने पर इन्हें और लम्बी दूरी तक के लिए भी चलाया जायेगा। उन्होंने कहा कि राम मंदिर का निर्माण कार्य पूरा हो जाने पर अयोध्या को ट्रेन के माध्यम से देश के हर क्षेत्र से जोड़ने की योजना है। 

टॅग्स :Ashwini Vaishnavindian railwaysRailway Ministry
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेVIRAL VIDEO: जब ट्रेन में जवानों के लिए 'देवदूत' बना टीटीई, सोशल मीडिया पर वायरल हुआ दिल जीतने वाला पल

भारततीन मेमू ट्रेनें रद्द, कई ट्रेनें प्रभावित, बालाघाट-इतवारी मेमू पटरी से उतरी, कामठी और कलमना के बीच हादसा

ज़रा हटकेचलती ट्रेन से उतरने की कोशिश, पटरी पर फिसला यात्री, 'भगवान' बनकर टीटीई ने बचा ली जान?, सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल?

भारतरेलवे में आजीवन फ्री सफर, प्रथम श्रेणी/2 एसी/एसी चेयर कार में एक साथी के साथ निःशुल्क यात्रा करेंगे वीरता पुरस्कार विजेता

कारोबार28,840 करोड़ रुपये और ‘उड़ान’ योजना को मंजूरी?, कैबिनेट बैठक में 3 प्रमुख निर्णय, देखिए सूची

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित