लाइव न्यूज़ :

Rafael Nadal: सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इंफोसिस से जुड़े नडाल, तीन साल के लिए ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त, देखें वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: August 25, 2023 12:44 IST

Rafael Nadal: सूचना प्रौद्योगिकी सेवा कंपनी इन्फोसिस ने दिग्गज टेनिस खिलाड़ी राफेल नडाल को तीन साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त करने की घोषणा की।

Open in App
ठळक मुद्देटीम से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।राफेल नडाल ने ट्वीट कर कहा कि सभी को नमस्कार। डिजिटल सेवा कंपनी के साथ साझेदारी की है।

Rafael Nadal: इंफोसिस ने टेनिस आइकन दिग्गज खिलाड़ी राफेल नडाल के साथ समझौता किया है। तीन साल के लिए अपना ब्रांड एम्बेसडर नियुक्त किया है। डिजिटल इनोवेशन पहल के लिए ब्रांड एंबेसडर नियुक्त किया है। नडाल ने ट्वीट कर कहा कि सभी को नमस्कार। टीम से जुड़ने को लेकर बहुत उत्साहित हूं।

इन्फोसिस ने एक बयान में यह घोषणा करते हुए कहा कि नडाल उसके ब्रांड के साथ ‘इन्फोसिस डिजिटल इनोवेशन’ के लिए भी तीन साल तक एम्बैसडर के तौर पर जुड़े रहेंगे। यह पहला मौका है जब नडाल ने किसी डिजिटल सेवा कंपनी के साथ साझेदारी की है।

इन्फोसिस ने कहा कि वह और नडाल की कोचिंग टीम एक साथ कृत्रिम मेधा (एआई) पर आधारित मैच विश्लेषण टूल बना रही हैं। यह टूल नडाल की टीम को उनके मुकाबलों के दौरान वास्तविक समय पर ही आंकड़ों के विश्लेषण की सुविधा देगा। नडाल ने इन्फोसिस के साथ अपने जुड़ाव पर खुशी जाहिर करते हुए कहा, ‘‘यह कंपनी न सिर्फ टेनिस से जुड़े अनुभव को कई गुना बढ़ाने पर काम कर रही है।

बल्कि यह हमारे समुदायों में लोगों को एक चमकदार भविष्य का हिस्सा बनने के लिए भी सशक्त करती है।’’ इन्फोसिस के मुख्य कार्यपालक अधिकारी एवं प्रबंध निदेशक सलिल पारेख ने नडाल के कंपनी के साथ जुड़ाव को एक सम्मान बताते हुए कहा कि वह दुनिया में सर्वाधिक सम्मानित खिलाड़ियों में से हैं।

टॅग्स :राफेल नडालटेनिसTennis Associationइंफोसिस
Open in App

संबंधित खबरें

भारतटेनिस क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ इंडिया 8 मार्च को ठाणे में आयोजित करेगा ई 11 क्रिकेट फैन फेस्ट, ‘ग्लोरी ऑफ इंडिया क्रिकेट म्यूजियम’ का भारत में पहला प्रदर्शन

अन्य खेलतेजी से बदलती दुनिया में निजता का गंभीर सवाल...!

कारोबारदुनिया में टीसीएस और इन्फोसिस का जलवा, 21.2 और 16.4 अरब डॉलर के साथ नंबर-2 और 3 पर कायम, देखिए टॉप-10 लिस्ट

भारतभारतीय टेनिस आइकन रोहन बोपन्ना ने संन्यास की घोषणा की, दो दशकों से ज़्यादा लंबे शानदार करियर का अंत

भारतKarnataka Caste Survey: इंफोसिस के संस्थापक नारायण मूर्ति और उनकी पत्नी ने जाति सर्वेक्षण में हिस्सा लेने से किया इनकार, जानें क्यों

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारदर्द कोई समझे, रील्स से बर्बादी तक?, कैसे पर्यटक और कंटेंट क्रिएटर्स पंपोर सरसों खेतों को पहुंचा रहे हैं नुकसान?

कारोबारईरान में फिर से फंसे सैकड़ों कश्मीरी छात्र?, 7 दिन के लिए बंद अजरबैजान सीमा