लाइव न्यूज़ :

रबी बुवाई पिछले सत्र के मुकाबले दो प्रतिशत अधिक रहने की संभावना: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: December 3, 2020 20:01 IST

Open in App

मुंबई, तीन दिसंबर रबी (जाड़े की फसल) बुआई पिछले विपणन वर्ष की तुलना में इस वर्ष लगभग दो प्रतिशत अधिक होने की संभावना है। एक रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है।

क्रिसिल रेटिंग्स ने एक रिपोर्ट में कहा है कि 27 नवंबर तक पहले से ही रबी फसल की बुवाई 348 लाख हेक्टेयर (हेक्टेयर) में हो चुकी थी, जो पिछले पूरे सत्र में हुई बुवाई की तुलना में चार प्रतिशत अधिक है तथा पिछले पांच वर्षो के बुवाई के औसत से दो प्रतिशत अधिक है।

रिपोर्ट में कहा गया है कि इस साल रबी की बुआई में भरपूर बरसात देखी गई जो सामान्य मानसून के मुकाबले नौ प्रतिशत अधिक थी और जिसके कारण मिट्टी में अधिक नमी थी और पिछले पांच वर्षो के औसत की तुलना में जलाशय में पानी का स्तर 19 प्रतिशत अधिक है।

इसमें कहा गया है कि खरीफ फसलों की समय पर कटाई के कारण समय पर रबी फसलों की बुआई सुनिश्चित हुई।

रिपोर्ट में कहा गया है हम मौजूदा रबी बुवाई (विपणन वर्ष, या जनवरी-दिसंबर 2021) के, पिछले विपणन वर्ष के 662 लाख हेक्टेयर की तुलना में 2 प्रतिशत अधिक होने की उम्मीद करते हैं।’’

हालांकि, चक्रवात निवार के बाद, दिसंबर के पहले सप्ताह में तमिलनाडु में एक और समुद्री तूफान 'बुरेवी’ के आने की आशंका है, जो यदि गंभीर हुआ तो राज्य में चल रही दलहन की रबी बुवाई को नुकसान पहुंच सकता है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...