लाइव न्यूज़ :

पुरुषोत्तम रूपाला ने उत्तर प्रदेश में नदी में मछली बीज पालन कार्यक्रम की शुरुआत की

By भाषा | Updated: October 8, 2021 21:48 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अक्टूबर मत्स्य मंत्री पुरुषोत्तम रूपाला ने देश में मछली उत्पादन को बढ़ावा देने के सरकार के प्रयासों के तहत शुक्रवार को उत्तर प्रदेश के गढ़ मुक्तेश्वर के बृजघाट में नदियों में मछली की प्राकृतिक रूप से आबादी बढ़ाने के लिए मत्स्य बीज पालन कार्यक्रम की शुरुआत की।

चार अन्य राज्यों - उत्तराखंड, ओडिशा, त्रिपुरा और छत्तीसगढ़ - ने भी नदियों में मछली की प्राकृतिक रूप से आबादी बढ़ाने के लिए मत्स्य बीज पालन कार्यक्रम के राष्ट्रव्यापी शुभारंभ में भाग लिया।

भूमि और पानी के विस्तार, गहनता, विविधीकरण और उत्पादक उपयोग के माध्यम से मछली उत्पादन और उत्पादकता को बढ़ाने के लिए कार्यक्रम को पीएमएमएसवाई (प्रधान मंत्री मत्स्य संपदा योजना) के तहत विशेष गतिविधि के रूप में पेश किया गया है।

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (एनएफडीबी), हैदराबाद को देश भर में नदी में प्राकृतिक मछली बीज पालन कार्यक्रम को लागू करने के लिए पीएमएमएसवाई के केंद्रीय क्षेत्र के घटक के तहत नोडल एजेंसी के रूप में नामित किया गया है।

एक सरकारी बयान के अनुसार, उत्तर प्रदेश में, बृजघाट, गढ़ मुक्तेश्वर, तिगरी, मेरठ और बिजनौर में तीन लाख शैशवावस्था वाली मछलियों (फिंगरलिंग्स) की खेती की गई, जबकि उत्तराखंड में हरिद्वार में गंगा नदी के चंडी घाट पर कुल एक लाख फिंगरलिंग्स का प्राकृतिक रूप से जनसंख्या विस्तार किया गया।

बयान में कहा गया है, "एनएफडीबी ने पीएमएमएसवाई की कार्य योजना 2020-21 के तहत, राज्यों को 97.16 लाख मछलियों के प्राकृतिक रूप से जनसंख्या विस्तार के लिए कुल 2.81 करोड़ रुपये का बजट मंजूर किया है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...