लाइव न्यूज़ :

विदेशी कोषों की खरीदारी जारी, सेंसेक्स, निफ्टी का फिर नया रिकॉर्ड

By भाषा | Updated: December 18, 2020 17:53 IST

Open in App

मुंबई, 18 दिसंबर विदेशी कोषों की खरीदारी का सिलसिला जारी रहने के बीच स्थानीय शेयर बाजारों में लगातार छठे कारोबारी सत्र में बढ़त दर्ज हुई तथा सेंसेक्स और निफ्टी अपने नए उच्चतम स्तर पर पहुंच गए। इन्फोसिस, आईसीआईसीआई बैंक, टीसीएस और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लाभ से बाजार धारणा को बल मिला।

बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स दिन में कारोबार के दौरान 47,026.02 अंक के अपने सर्वकालिक उच्चस्तर पर गया। अंत में सेंसेक्स 70.35 अंक या 0.15 प्रतिशत की बढ़त के साथ 46,960.69 अंक पर बंद हुआ, जो इसका नया रिकॉर्ड है।

इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज का निफ्टी 19.85 अंक या 0.14 प्रतिशत की बढ़त के साथ 13,760.55 अंक के अपने नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ।

एक्सेंचर पीएलसी के उम्मीद से बेहतर नतीजों से आईटी शेयर चमक में रहे।

सेंसेक्स की कंपनियों में इन्फोसिस का शेयर सबसे अधिक 2.64 प्रतिशत चढ़ गया। बजाज ऑटो, एसबीआई, आईसीआईसीआई बैंक, एचसीएल टेक, टाइटन, एशियन पेंट्स और टीसीएस के शेयर भी लाभ में रहे।

वहीं दूसरी ओर इंडसइंड बैंक, ओएनजीसी, एचडीएफसी बैंक, मारुति, बजाज फिनसर्व और भारती एयरटेल के शेयरों में 3.30 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

साप्ताहिक आधार पर सेंसेक्स 861.68 अंक या 1.86 प्रतिशत तथा निफ्टी 246.70 अंक या 1.82 प्रतिशत के लाभ में रहा।

विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) की खरीदारी का सिलसिला जारी है।

शेयर बाजारों के अस्थायी आंकड़ों कें अनुसार विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (एफपीआई) ने बृहस्पतिवार को शुद्ध रूप से 2,355.25 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे। इस महीने एफपीआई प्रत्येक कारोबारी सत्र में शुद्ध लिवाल रहे हैं। नवंबर में एफपीआई ने 60,358 करोड़ रुपये का रिकॉर्ड निवेश किया था।

रिलायंस सिक्योरिटीज के प्रमुख-रणनीति विनोद मोदी ने कहा कि बैंकिंग शेयरों में सुधार से घरेलू शेयर बाजार दिन के निचले स्तर से उबरकर लाभ में बंद हुए। उन्होंने कहा, ‘‘आईटी सूचकांक का प्रदर्शन सबसे अच्छा रहा। कई आईटी शेयरों में जबर्दस्त खरीदारी देखने को मिली। एक्सेंचर के उम्मीद से बेहतर प्रदर्शन की वजह से आईटी शेयर मांग में रहे।’’

उन्होंने कहा कि विदेशी कोषों के रिकॉर्ड प्रवाह से इस समय बाजार को समर्थन मिल रहा है। हालांकि, घरेलू संस्थागत निवेशक शुद्ध बिकवाल हैं। ‘‘कंपनियों की आमदनी में सुधार की उम्मीद, टीकाकरण कार्यक्रम को लेकर संतोषजनक प्रगति और कोविड-19 संक्रमण से पीड़ित लोगों में सुधार की दर बढ़ने तथा कमजोर डॉलर की वजह से भी भारतीय शेयर एफपीआई का निवेश आकर्षित कर रहे हैं।’’

हालांकि, व्यापक बाजार रुख के उलट बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप में 0.35 प्रतिशत तक की गिरावट आई।

अन्य एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी लाभ में रहा। वहीं चीन के शंघाई कम्पोजिट, हांगकांग के हैंगसेंग और जापान के निक्की में गिरावट आई। शुरुआती कारोबार में यूरोपीय बाजारों में मिलाजुला रुख था।

इस बीच, वैश्विक बेंचमार्क ब्रेंट कच्चा तेल वायदा 0.35 प्रतिशत के नुकसान से 51.32 प्रति डॉलर पर आ गया।

अंतरबैंक विदेशी मुद्रा विनिमय बाजार में रुपया तीन पैसे की बढ़त के साथ 73.56 प्रति डॉलर पर बंद हुआ।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...