लाइव न्यूज़ :

पंजाब ने केंद्र सरकार से नकद ऋण सीमा की अनुमति प्राप्त करने में मदद करने का अनुरोध किया

By भाषा | Updated: September 24, 2021 23:48 IST

Open in App

चंडीगढ़ 24 सितंबर पंजाब के मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने शुक्रवार को केंद्र सरकार से खरीफ विपणन सीजन 2021-22 के लिए भारतीय रिजर्व बैंक से नकद ऋण सीमा (सीसीएल) अधिकार प्राप्त करने में मदद का अनुरोध किया।

एक आधिकारिक बयान के अनुसार मुख्यमंत्री ने आगामी खरीफ सीजन को ध्यान में रखते हुए करीब डेढ़ घंटे तक केंद्रीय खाद्य एवं सार्वजनिक वितरण सचिव सुधांशु पांडेय से यहां अपने कार्यालय में विस्तृत विचार विमर्श किया।

बातचीत के दौरान उपमुख्यमंत्री सुखजिंदर सिंह रंधावा भी मौजूद थे। बातचीत के दौरान केंद्रीय सचिव ने गेहूं और धान दोनों के मामले में राष्ट्रीय खाद्य पूल में पंजाब के भारी योगदान की सराहना की।

मुख्यमंत्री चन्नी ने धान की मौजूदा खरीद को पहले के मानकों के अनुरूप करने की अनुमति की मांग को लेकर पांडेय ने उन्हें बताया कि भारत सरकार ने पहले ही राज्य में मौजूदा मानदंडों के अनुसार धान की खरीद का निर्णय ले लिया है।

चालू सीजन में धान की अच्छी फसल की उम्मीद के बीच मुख्यमंत्री ने सचिव से कहा कि केंद्र ने 170 लाख टन धान की खरीद का लक्ष्य रखा है। हालांकि, राज्य के कृषि उत्पादन अनुमान के अनुसार, खरीफ विपणन सीजन 2021-22 के दौरान 191 लाख टन धान की उम्मीद है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?