लाइव न्यूज़ :

गुरुग्राम-फरीदाबाद में स्वतंत्र मंजिलों वाली परियोजनाएं बढ़ीः एनेरॉक

By भाषा | Updated: November 3, 2021 19:17 IST

Open in App

नयी दिल्ली, तीन नवंबर कोविड महामारी के दौरान स्वतंत्र रिहाइश को लेकर लोगों के बीच बढ़ते रुझान को देखते हुए राजधानी दिल्ली से सटे गुरुग्राम और फरीदाबाद में जनवरी-सितंबर 2021 के दौरान रियल एस्टेट कंपनियों ने करीब 4,500 स्वतंत्र मंजिलों के निर्माण वाली परियोजनाएं शुरू कीं।

प्रॉपर्टी बाजार की विश्लेषक कंपनी एनेरॉक के मुताबिक इन दोनों शहरों में जनवरी-सितंबर 2021 के दौरान शुरू हुई कुल निर्माणाधीन इकाइयों में से 40 फीसदी स्वतंत्र मंजिलों की हैं। एनेरॉक के उपाध्यक्ष संतोष कुमार ने बताया कि गुरुग्राम और फरीदाबाद में इन नौ महीनों में करीब 10,970 आवासीय इकाइयों का ऐलान किया गया जिनमें से करीब 4,500 स्वतंत्र मंजिलें हैं।

उन्होंने कहा कि अगले साल भी इन दोनों शहरों में 20,000 से अधिक स्वतंत्र मंजिलें बनाए जाने की घोषणा हो सकती है।

कुमार ने स्वतंत्र मंजिलों की निर्माण परियोजनाओं में आई इस तेजी के लिए महामारी से उपजी चिंताओं के अलावा हरियाणा सरकार की दीन दयाल जन आवास योजना को भी एक कारक बताया है। इस योजना के तहत कंपनियों को चार मंजिली इमारतें बनाने की अनुमति दी गई है जिसकी सभी मंजिले अलग-अलग बेची जा सकती हैं।

एनेरॉक के मुताबिक बहुमंजिली इमारतों की तुलना में इन इमारतों के विकास में कम समय लगता है जिससे एक साल के भीतर ही आय होनी शुरू हो जाती है। यही वजह है कि पिछले कुछ समय में डीएलएफ, एम3एम, त्रेहन, सिग्नेचर ग्लोबल, बीपीटीपी और रहेजा जैसे बड़े डेवलपर भी स्वतंत्र मंजिलों वाली परियोजनाओं में दिलचस्पी लेने लगे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?