लाइव न्यूज़ :

उत्पादन आधारित योजना से वाहन क्षेत्र को मिलेगी गति: मेघवाल

By भाषा | Updated: December 16, 2020 22:22 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 16 दिसंबर केंद्रीय मंत्री अर्जुन राम मेघवाल ने बुधवार को कहा कि उत्पादन आधारित प्रोत्साहन (पीएलआई) योजना से देश के वाहन क्षेत्र को गति मिलेगी। इसके तहत पांच साल के लिये 57,042 करोड़ रुपये के व्यय का निर्धारण किया गया है।

देश में विनिर्माण को गति देने के लिये पिछले महीने केंदीय मंत्रिमंडल ने दूरसंचार, वाहन और दवा समेत 10 प्रमुख क्षेत्रों के लिये पीएलआई योजना को मंजूरी दी।

योजना के तहत करीब 2 लाख करोड़ रुपये का व्यय होगा और इससे उल्लेखनीय पूंजी निवेश आकर्षित होने की उम्मीद है।

संसदीय कार्य और भारी उद्योग राज्यमंत्री ने कहा, ‘‘सरकार ने वाहन और वाहन उपकरण क्षेत्र के लिये पांच साल में 57,042 करोड़ रुपये के व्यय के साथ पीएलआई योजना की घोषणा की है। यह अच्छा कदम है। इससे वाहन क्षेत्र को गति मिलेगी। इससे अनुसंधान एवं विकास में भी तेजी आएगी।’’

उद्योग मंडल एसोचैम के कार्यक्रम में उन्होंने यह भी कहा कि माल एवं सेवा कर (जीएसटी) समेत वाहन उद्योग द्वारा उठाये गये मसलों के समाधान के लिये प्रयास किये जाएंगे।

मेघवाल ने कहा, ‘‘जीएसटी को युक्तिसंगत बनाने की मांग की गयी है। सरकार ने माल एवं सेवा कर को युक्तिसंगत बनाने के लिये कदम उठाया है। जीएसटी परिषद ने इलेक्ट्रिक वाहनों पर माल एवं सेवा कर 12 प्रतिशत से कम कर 5 प्रतिशत और चार्जर पर 18 प्रतिशत से घटाकर 5 प्रतिशत किया है।’’

उन्होंने कहा कि सरकार वाहन क्षेत्र में जीएसटी को तर्कसंगत बनाने के किसी भी प्रस्ताव पर उपयुक्त समय पर उपयुक्त निर्णय करेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव चड्डा ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

पूजा पाठGuru Nakshatra Parivartan 2026: अप्रैल में इन 5 राशिवालों को शुरु होगा गोल्डन पीरियड, मोटी कमाई की उम्मीद

भारत‘फ्यूचर सीएम ऑफ बिहार’?, निशांत कुमार को मुख्यमंत्री बनाओ, जदयू कार्यकर्ताओं ने पटना में लगाए पोस्टर

क्राइम अलर्टबेटी तेरे शरीर में क्यों हो रहा बदलाव, जांच में खुलासा?, 13 वर्षीय लड़की से कई बार बलात्कार, गर्भवती करने के आरोप में 35 वर्षीय आरोपी अरेस्ट

भारतअल्पसंख्यकों पर हमला करने वाले लोगों के साथ सीएम विजयन?, राहुल गांधी ने कहा- 140 में से 100 सीट जीतकर बनाएंगे सरकार?, भाजपा 0 पर आउट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?