लाइव न्यूज़ :

आर्थिक वृद्धि में निजी क्षेत्र की भूमिका महत्वपूर्ण: राजीव कुमार

By भाषा | Updated: April 29, 2021 18:39 IST

Open in App

कोलकाता, 29 अप्रैल नीति आयोग के उपाध्यक्ष राजीव कुमार ने बृहस्पतिवार को कहा कि देश की आर्थिक वृद्धि को गति देने में अब निजी क्षेत्र की इकाइयों को बड़ी भूमिका निभानी होगी।

उन्होंने कहा कि पहले यह भूमिका सरकारी उपक्रम निभा रहे थे पर अब निजी क्षेत्र को आगे आना होगा। वह उद्योगमंडल मर्चेंट्स चेम्बर आफ कामर्स एंड इंडस्ट्री की वीडियो लिंक पर आयोजित एक संगोष्ठी को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र को सरकार के साथ विश्वास का संबंध बनाना चाहिए। यह समय की मांग है।

कुमार ने कहा,‘‘ निजी क्षेत्र को अब इस देश की आर्थिक वृद्धि की मुख्य शक्ति बनना होगा। पहले आर्थिक वृद्धि का इंजन सार्वजनिक क्षेत्र हुआ करता था, पर अब ऐसा नहीं है।’’

उन्होंने कहा कि भारत में गरीबी, स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार और शिक्षा सुविधओं के विस्तार के लिए संसाधन जुटाने हेतु कम से कम आठ प्रतिशत वार्षिक वृद्धि जरूरी है।

कुमार ने आर्थिक वृद्धि तेज करने की जरूरत के साथ साथ इस बात पर भी बल दिया कि वृद्धि न्यायपूर्ण एवं स्वस्थ तरीके से होनी चाहिए।

उन्होंने कहा कि 1990 में चीन की प्रति व्यक्ति आय भारत के ही बराबर थी पर आज यह भारत से पांच गुना अधिक है।

उन्होंने वृद्धि के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) के और बड़े हिस्से के बाराबर निवेश की जरूरत पर बल दिया। इसी तरह भारत को निर्यात बजार में भी अपना हिस्सा बढ़ाना होगा।

उन्होंने जीडीपी में विनिर्माण क्षेत्र का हिस्सा बढ़ाने को भी जरूरी बताते हुए कहा कि इसी कारण सरकार ने उत्पाकता आधारित प्रोत्साहन योजना (पीएलआ) को बढ़ा कर 13 क्षेत्रों को इसके अंतर्गत रखा है।

कुमार ने कहा कि वृद्धि दर बढ़ाने के लिए कृषि क्षेत्र का आधुनिकीकरण भी जरूरी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वUS-Iran War: अमेरिका-ईरान वार्ता के लिए वैंस की टीम इस्लामाबाद पहुंची, ट्रंप बोले— 'गुड लक'

क्राइम अलर्टपहले मारी गोली, फिर बदमाश लगे कांपने, स्टार्ट नहीं हुई बाइक?, 45 वर्षीय वरिष्ठ अधिवक्ता राजीव सिंह को देशी तमंचे से उड़ाया, वीडियो

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

भारतझलारिया गांवः नहीं बचा ढाई वर्षीय भागीरथ, 60 फीट गहरे बोरवेल और 22 घंटे रेस्क्यू के बाद?, सीएम मोहन यादव ने दुख जताया और 4 लाख की आर्थिक सहायता?

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू