लाइव न्यूज़ :

‘भविष्य की कौशल जरूरत को लेकर निजी क्षेत्र को 'प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली' की तरह काम करना चाहिए’

By भाषा | Updated: October 29, 2021 16:51 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 29 अक्टूबर सूचना प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री राजीव चंद्रशेखर ने कहा कि निजी क्षेत्र को भारत की अर्थव्यवस्था की भविष्य की कौशल आवश्यकता का पूर्वानुमान लगाने के लिए एक "प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली" की तरह काम करना चाहिए।

उन्होंने साथ ही कहा कि निजी क्षेत्र को न केवल एक प्रशिक्षण भागीदार के रूप में काम करना चाहिए बल्कि भविष्य के संबंध में वित्तीय और रोजगार हितधारक के रूप में भी मजबूत भागीदारी करनी चाहिए।

चंद्रशेखर ने कहा कि उद्योग को अगले एक से तीन साल में देश में आवश्यक कौशल का पूर्वानुमान लगाना चाहिए, और कौशल भागीदारों और सरकारी एजेंसियों के साथ मिलकर काम करना चाहिए। ताकि यह सुनिश्चित हो सके कि उन क्षेत्रों में प्रमुख पाठ्यक्रम विकसित किए जाए, तैयार किए जाएं, उन्हें मान्यता मिले, प्रमाणन मिले और वे उपलब्ध हों।

चंद्रशेखर कौशल विकास और उद्यमिता राज्य मंत्री भी हैं।

उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक्स एवं सूचना प्रौद्योगिकी मंत्रालय और नास्कॉम की एक पहल 'फ्यूचरस्किल्स प्राइम' के शुभारंभ के मौके पर कहा, "हमें निजी क्षेत्र को प्रारंभिक चेतावनी प्रणाली का रूप देना होगा जो हमें बताए कि हमारी अर्थव्यवस्था को कौन से कौशल की आवश्यकता है ... मुझे लगता है कि यह सरकार और उद्योग के बीच साझेदारी को चिह्नित करने के लिए एक महत्वपूर्ण क्षेत्र है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?