लाइव न्यूज़ :

महंगाई मार, पेट्रोल के दाम 25 पैसे लीटर बढ़े,  डीजल 24 पैसे महंगा हुआ, पांच जुलाई के बाद ईंधन की कीमतों में एक दिन में बड़ी तेजी

By भाषा | Updated: September 18, 2019 15:19 IST

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ाये जाने से इसमें करीब 2.50 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले, मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 14 पैसे लीटर और डीजल के मूल्य में 15 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

Open in App
ठळक मुद्देसोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के दौरान तेल के मूल्य में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी।इसका कारण हमलों से सऊदी अरब के उत्पादन पर प्रभाव पड़ना है।

पेट्रोल और डीजल के दाम में बुधवार को 24-25 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी हुई। पांच जुलाई के बाद एक दिन में यह सबसे बड़ी वृद्धि है।

सऊदी अरब के तेल संयंत्रों पर ड्रोन से हमलों के कारण वैश्विक तेल बाजारों में उठा-पटक के कारण घरेलू बाजार में ईंधन के दाम चढ़ रहे हैं। सार्वजनिक क्षेत्र की खुदरा ईंधन कंपनियों के अनुसार दिल्ली में पेट्रोल का दाम 25 पैसे प्रति लीटर बढ़कर 72.42 तथा डीजल 24 पैसे बढ़कर 65.82 रुपये लीटर हो गया।

पांच जुलाई के बाद ईंधन की कीमतों में एक दिन में यह बड़ी तेजी है। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के ईंधन पर उत्पाद शुल्क बढ़ाये जाने से इसमें करीब 2.50 रुपये लीटर की बढ़ोतरी हुई थी। इससे पहले, मंगलवार को पेट्रोल के दाम में 14 पैसे लीटर और डीजल के मूल्य में 15 पैसे लीटर की बढ़ोतरी हुई थी।

शनिवार को ड्रोन हमलों के कारण सोमवार को अंतरराष्ट्रीय बाजार में कारोबार के दौरान तेल के मूल्य में करीब 20 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई थी। तीस साल में यह सबसे बड़ी तेजी थी। इसका कारण हमलों से सऊदी अरब के उत्पादन पर प्रभाव पड़ना है।

हालांकि उसके बाद दाम में कुछ सुधार हुआ है। बुधवार को ब्रेंट क्रूड का भाव 0.26 प्रतिशत घटकर 64.38 डॉलर प्रति बैरल पर आ गया। तेल आपूर्ति बाधित होने की आशंका में यह करीब 72 डॉलर बैरल पर पहुंच गया था।

अमेरिकी वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट कच्चे तेल का भाव 0.5 प्रतिशत घटकर 59.06 डॉलर बैरल रहा। सऊदी अरब के प्रभावित संयंत्रों से तेल उत्पाद तुरंत बहाल करने के संकेत के बाद दाम नीचे आये।

टॅग्स :पेट्रोलपेट्रोल का भावमोदी सरकारनिर्मला सीतारमण
Open in App

संबंधित खबरें

भारतयूपी में स्थापना दिवस के जरिए लोगों के घर-घर पहुंचेगी भाजपा, लोगों को PM मोदी और योगी सरकार की उपलब्धियां बताएँगे पार्टी पदाधिकारी

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

भारतTamil Nadu Election 2026: क्या CBSE का नया सिलेबस भाषा विवाद की जड़? सीएम स्टालिन ने कहा- "भाषा थोपने का सुनियोजित प्रयास"

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो