लाइव न्यूज़ :

प्रीमियर एनर्जीज ने नये संयंत्र में सौर बैटरियों का परीक्षण उत्पादन शुरु किया

By भाषा | Updated: June 21, 2021 17:39 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून सौर पीवी सेल और मॉड्यूल विनिर्माण कंपनी, प्रीमियर एनर्जी ने हैदराबाद में अपने नये संयंत्र ई-सिटी में सौर बैटरियों का परीक्षण उत्पादन शुरू कर दिया है।

एक बयान में कहा गया है कि प्रीमियर एनर्जीज ने अपने नए संयंत्र में 19.2 प्रतिशत क्षमता वाले पॉलीक्रिस्टलाइन सेल का परीक्षण उत्पादन शुरू कर दिया है, जहां कंपनी ने 483 करोड़ रुपये का निवेश किया था।

ये सौर सेल उच्च गुणवत्ता वाले सिलिकॉन वेफर्स से निर्मित होते हैं।

यह पेशकश भारत में बनायी गयी उच्चतम गुणवत्ता वाली सौर बैटरियों की उपलब्धता में वृद्धि करेगा और सरकार की आत्मानिर्भर भारत पहल में योगदान देगा।

ग्रीनफील्ड परियोजना के रूप में शुरू हुई यह हाई-टेक सुविधा ई-सिटी हैदराबाद में स्थित है और 25 एकड़ में फैली हुई है।

इस संयंत्र, जहां इस उत्पाद का निर्माण किया जाएगा, का औपचारिक उद्घाटन जुलाई में होने की उम्मीद है।

प्रीमियर एनर्जीज के संस्थापक और प्रबंध निदेशक चिरंजीव सलूजा ने कहा, ‘‘उत्पादन की शुरुआत के साथ, हमने अपने उत्पाद पोर्टफोलियो को और मजबूत किया है जो ग्राहकों की एक विस्तृत श्रृंखला की जरुरतों को पूरा करता है।’’

कंपनी ने वर्ष 2020 में अपने परिचालन के 25 साल पूरे कर लिए हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?