लाइव न्यूज़ :

धनतेरस से पहले सोने का चढ़ गया पारा, लगातार दूसरे साल लुढ़क सकती है इसकी बिक्री

By मेघना वर्मा | Updated: October 29, 2018 11:27 IST

Dhanteras 2018: पिछला साल सोने की बिक्री का सबसे खराब साल कहा जा सकता है। जिसका कारण नोटबंदी, जीएसटी या किसी मंहगी चीज की खरीददारी पर केवाईसी का होना माना जा सकता है। 

Open in App

इस साल दिवाली का त्योहार देश भर में 7 नवंबर को मनाया जाएगा। दिवाली से पहले धनतेरस के दिन नई चीजें जैसे आभूषण या सोने-चांदी के सिक्के खरीदना शुभ माना जाता है। इस साल 5 नवंबर को धनतेरस पड़ रहा है। मान्यता है कि इस दिन कोई धातु खरीदने से शुभ होता है और घर में लक्ष्मी का आगमन होता है।

इस मौके पर लोग सबसे ज्यादा सोने का आइटम खरीदना पसंद करते हैं। ये ना सिर्फ इंवेस्टमेंट के लिए अच्छा होता है बल्कि इसे शुभ भी माना गया है।  

विशेषज्ञों की मानें तो इस धनतेरस पर सोने की बिक्री लुढ़क सकती है। बढ़ती कीमतों और अन्य निवेश विकल्पों के बीच लोग सोने को खदीरना कम पसंद करते हैं। इसी के चलते इस साल सोने की खरीद में कमी आएगी। 

उद्योगपतियों का कहाना है कि अगर ऐसे ही चलता रहा तो ये लगातार दूसरा साल होगा जिसमें सोने की बिक्री में भारी गिरावट आएगी। इससे पहले 2017 के दिवाली सीजन में भी 2016 के मुकाबले 30 प्रतिशत की गिरावट देखी गई थी। दिवाली के बाद की गई नोटबंदी की घोषणा के बाद से ही सोने की खरीददारी में गिरावट दिख रही है। 

पिछला साल सोने की बिक्री का सबसे खराब साल कहा जा सकता है। जिसका कारण नोटबंदी, जीएसटी या किसी मंहगी चीज की खरीददारी पर केवाईसी का होना माना जा सकता है। 

ऑल इंडिया जेम एंड डोमेस्टिक काउंसिल यानी जीजेसी के चेयरमेन नितिन खंडेलवाल ने पीटीआई को दिए एक इंटरव्यू में कहा कि इस साल वह 5 से 10 प्रतिशत की गिरावट को एक्सपेक्ट कर रहा हूं। 

पिछले साल धनतेरस पर सोने की कीमत 30 हजार रूपये प्रति 10 ग्राम थी जबकि इस शनिवार सोने की कीमत 32 हजार 550 रूपये प्रति 10 ग्राम रही। 

टॅग्स :सोने का भावधनतेरस
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 3 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,50,865 प्रति 10 ग्राम

कारोबारGold Rate Today: 2 अप्रैल 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारGold Rate Today, 1 April 2026: 10 ग्राम सोने की कीमत में बड़ा बदलाव, दिल्ली-मुंबई समेत इन शहरों में जानें ताजा भाव

कारोबारGold Rate Today: 31 मार्च 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी