लाइव न्यूज़ :

बिजली मंत्री ने टीएचडीसीआईएल, नीपको से सौर, पवन परियोजनाओं के लिए बोली लगाने को कहा

By भाषा | Updated: October 2, 2021 16:45 IST

Open in App

नयी दिल्ली, दो अक्टूबर बिजली मंत्री आर के सिंह ने टिहरी हाइड्रो डेवलपमेंट कॉरपोरेशन लिमिटेड (टीएचडीसीआईएल) और नॉर्थ ईस्टर्न इलेक्ट्रिक पावर कॉरपोरेशन लिमिटेड (नीपको) से सौर और पवन बिजली परियोजनाओं के लिए बोली लगाने को कहा है।

बिजली और नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा मंत्री ने शुक्रवार को यहां टीएचडीसीआईएल और नॉर्थ नीपको की समीक्षा बैठक की। इस दौरान उन्होंने सार्वजानिक क्षेत्र की दोनों कंपनियों से सौर और पवन परियोजनाओं के लिए बोली लगाने के लिए कहा।

उन्होंने दोनों सरकारी कंपनियों को अपने पूंजीगत व्यय में वृद्धि करने और तीसरी तिमाही (दिसंबर 2021) के अंत तक अपने पूंजीगत व्यय का 90 प्रतिशत खर्च करने का भी निर्देश दिया।

उन्होंने इस दौरान खुर्जा सुपर थर्मल पावर प्रोजेक्ट (2 गुणा 660 मेगावॉट) के लिए कार्बन डाइऑक्साइड ‘कैप्चर’ करने की तकनीक की स्थापना को लेकर टीएचडीसीआईएल द्वारा की गई प्रगति की सराहना भी की।

केंद्रीय बिजली मंत्री ने हालांकि नीपको की उच्च श्रमबल/मेगावॉट क्षमता पर चिंता व्यक्त की और कंपनी को इसे केंद्रीय बिजली प्राधिकरण द्वारा निर्धारित मानदंडों के भीतर लाने की सलाह दी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?