लाइव न्यूज़ :

पोस्ट ऑफिस के ये 6 स्कीम देती है सेविंग अकाउंट से भी ज्यादा ब्याज, जानिए कैसे?

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: June 28, 2018 13:25 IST

आम तौर पर लोग सेविंग अकांउट को ही सबसे सुरक्षित और बेहतर मानते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बैंकों के सेविंग अकाउंट से कहीं ज्यादा ब्याज आपको पोस्ट ऑफिस के इन 6 स्कीमें से मिल सकती है।

Open in App

नई दिल्ली, 28 जून: वैसे तो इस महंगाई के दौर में बचत कर पाना मुश्कील है लेकिन अगर कुछ बचत संभव हो पाता है तो पोस्ट ऑफिस के ये 6 स्कीम आपको ज्यादा ब्याज दिला सकती है। आम तौर पर लोग सेविंग अकांउट को ही सबसे सुरक्षित और बेहतर मानते हैं। लेकिन बहुत कम लोगों को पता है कि बैंकों के सेविंग अकाउंट से कहीं ज्यादा ब्याज आपको पोस्ट ऑफिस के इन 6 स्कीमें से मिल सकती है।

पोस्ट ऑफिस सेविंग स्कीम

इस अकाउंट को केवल 20 रुपये में कैश के माध्यम से खोल सकते है। न्यूनतम रुपये की बात करें तो इस आकाउंट में आपको कम से कम 500 रुपये रखने होंगे। वहीं अगर आप 500 रुपये से इस अकाउंट को खोलना चाहते है इस खाते पर चेक की सुविधा उपलब्द करावाई जाएगी। नॉमनी की बात करें तो खाता खुलने के बाद इसमें किसी को भी नॉमनी बनाया जा सकता है। इस अकाउंट को एक्टीव रखने के लिए तीन वित्तीय वर्षों में कम से कम एक लेनदेन आवश्यक है। ब्याज की बात करें तो इस खाते पर 4% तक का ब्याज मिलेगा।  

रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट

रेकरिंग डिपॉजिट अकाउंट को आप चेक या कैश के मादध्यम से खुलवा सकते है। इसमें जमा राशी पर 6.9% तक का ब्याज मिलता है। इस बचत योजना में साल भर के बाद 50% तक की राशी निकाली जा सकती है।

टाइम डिपॉजिट अकाउंट

इस खाते में रुपये जमा करने पर ब्याज सलना आधार पर दिया जाता है हालांकि उसकी गणना तिमाही आधार पर की जाती है। पोस्ट ऑफिस की ब्याज दरें 1 साल के लिए 6.6%, 2 साल के लिए 6.7%, 3 साल के लिए 6.9% और 5 साल के लिए 7.4% निर्धारित की गई है।

डाकघर मासिक बचत आय

इस खाते को आप चेक या कैश के मादध्यम से खुलवा सकते है। इस खाते में जमा राशी पर 7.3% का ब्याज मिलता है।

वरिष्ठ नागरिक बचत खाता

इसमें 60 साल या उसके ऊपर के व्यक्ती खाता खुलवा सकते हैं। 55 से 60 साल के बिच रिटायर होने वाले व्यक्ती भी इस योजना में रिटायर होने के 3 महीने पहले तक खाता खुलवा सकते हैं। इस खाते में अधिकतम 15 लाख रुपये तक जमा किया जा सकता है। ब्याज की बात करें तो इस योजना के तहत 8.3% का सलाना ब्याज मिलता है।

लोकमत न्यूज के लेटेस्ट यूट्यूब वीडियो और स्पेशल पैकेज के लिए यहाँ क्लिक कर के सब्सक्राइब करें।

टॅग्स :पोस्ट ऑफिस स्कीम
Open in App

संबंधित खबरें

भारतPost Office Scheme: बुजुर्गों को हर महीने मिलेंगे 20000 रुपये, पोस्ट ऑफिस की गजब स्कीम; जानें

भारतPost Office Schemes: इन 5 स्कीम में आज से करो इन्वेस्ट, कुछ ही सालों में मिलेगा बंपर रिटर्न; ऐसे करें निवेश

कारोबारकोई तोहफा नहीं, लगातार 7वीं तिमाही?, पीपीएफ, डाकघर, एनएससी, केवीपी और सुकन्या समृद्धि योजना पर ब्याज दर में बदलाव नहीं

कारोबारPost Office Scheme: 1000 हजार रुपये से शुरू करें पोस्ट ऑफिस की ये स्कीम, 5 साल बाद मिलेगा 4 लाख का निवेश; जानें कैसे मिलेगा फायदा

भारतPost Office RD Scheme से 10 साल में बन जाएंगे लखपति! जानें निवेश का आसान तरीका

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित