लाइव न्यूज़ :

गैर-खाद्य पदार्थों के दाम में तेजी रहते नीतिगत दर लंबे समय तक रह सकती है ज्यों की त्यों: रिपोर्ट

By भाषा | Updated: January 6, 2021 20:27 IST

Open in App

मुंबई, छह जनवरी खाद्य पदार्थों को छोड़कर दूसरे सामानों के दाम में तेजी मुद्रास्फीति को उच्च स्तर पर रखेगी जिससे रिजर्व बैंक की की नीतिगत दर के मामले में लंबी अवधि तक यथास्थिति बनी रह सकती है।

सिंगापुर के बैंक डीबीएस की एक रिपोर्ट में यह कहा गया है। इसमें यह भी कहा गया है कि केंद्रीय बैंक ने महामारी को देखते हुए जो आपात कदम उठाये हैं, उसमें भी कमी कर सकता है।

उल्लेखनीय है कि खाद्य वस्तुओं के दाम में तेजी के रहते महंगाई दर ऊंची रहने से आरबीआई ने लगातार तीन बार द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा में यथास्थिति बनाये रखी। हालांकि, वृद्धि दर लगातार नकारात्मक दायरे में रही। आरबीआई ने वित्त वर्ष 2020-21 में सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) में 7.5 प्रतिशत की गिरावट का अनुमान जताया है।

बैंक रिपोर्ट के अनुसार छह महीने से अधिक समय में खाद्य महंगाई दर नरम रह सकती है लेकिन गैर-खाद्य वस्तुओं के दाम ऊंचे बने रह सकते हैं। इसका कारण लंबे समय तक बंद रहने के बाद विनिर्माण लागत में वृद्धि, जिंसों के दाम में तेजी, दूरसंचार कीमत समायोजन और कुछ क्षेत्रों में मांग में तेजी है।

इसमें कहा गया है कि जिंसों के दाम में हाल की तेजी से लागत आधारित प्रभाव पड़ा है। खासकर औद्योगिक धातु के मामले में यह देखा गया है। सितंबर 2020 के बाद ‘स्टील हॉट रोल्ड कॉयल’ वायदा का भाव 80 प्रतिशत से अधिक मजबूत हुआ। जबकि तेल, ब्रेंट क्रूड दिसंबर तिमाही में 30 प्रतिशत मजबूत हुआ है।

रिपोर्ट के अनुसार, ‘‘भारत की उपभोक्ता मूल्य सूचकांक आधारित मुद्रस्फीति नरम होगी और 2021 में औसत महंगाई दर 4 प्रतिशत के लक्ष्य से ऊपर रहेगी। ऐसे में नीतिगत दर में कटौती की गुंजाइश सीमित है। केंद्रीय बैंक नीतिगत दर को यथावत रख सकता है....।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतAmbedkar Jayanti 2026: बैंक, स्कूल और ऑफिस... जानें 14 अप्रैल को कहां रहेगी छुट्टी

भारतनीतीश कुमार नहीं हो सकते राजद प्रमुख?, लालू यादव जेल गए तो पत्नी राबड़ी देवी को सीएम बनाया?, तेजस्वी यादव के बयान पर अशोक चौधरी ने कहा, वीडियो

क्रिकेटबुमराह, भुवी, हेजलवुड को ऐसे मार रहा?, बल्लेबाजी करने आता है तो दुनिया मानो थम सी जाती?, वैभव सूर्यवंशी पर फिदा शशि थरूर?

क्रिकेट200 रन के साथ नंबर-1 वैभव?, rcb के खिलाफ तबाही, विराट कोहली ने सूर्यवंशी के लिए लिखा खास संदेश?

भारतमहात्मा ज्योतिराव फुले जयंतीः राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू, उपराष्ट्रपति राधाकृष्णन, पीएम मोदी और राहुल गांधी ने किया नमन?, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू