लाइव न्यूज़ :

पीएनसी 11.6 अरब डॉलर में खरीदेगी स्पेन के बीबीवीए बैंक की अमेरिकी इकाई

By भाषा | Updated: November 16, 2020 19:25 IST

Open in App

न्यूयॉर्क, 16 नवंबर (एपी) पीएनसी फाइनेंशियल सर्विसेस ग्रुप स्पेन के बीबीवीए बैंक की अमेरिकी अनुषंगी को 11.6 अरब डॉलर के नकद सौदे में खरीदेगा। कंपनी ने सोमवार को इसकी घोषणा की।

बीबीवीए अमेरिका में अपना परिचालन ह्यूस्टन, टेक्सास से करती है। उसकी अनुषंगी के पास 104 अरब डॉलर की परिसंपत्तियां और 637 शाखाएं हैं। बैंक की देश के दक्षिणी और दक्षिण पश्चिम इलाकों में अच्छी पकड़ है।

पीएनसी के अध्यक्ष, चेयरमैन और मुख्य कार्यकारी अधिकारी विलियम डेमचैक ने कहा, ‘‘ बीबीवीए के अमेरिकी परिचालन का अधिग्रहण हमारी वृद्धि को तेज करेगा और दीर्घावधि शेयरधारिता को बढ़ावा देगा।’’

पीएनसी मुख्य तौर पर क्षेत्रीय बैंक की तरह काम करता है। यह पेन्सिलवेनिया के पिट्सबर्ग में स्थित है। इस सौदे के बाद उसे देशभर में बड़े बैंकों के साथ मौजूदगी दर्ज कराने में मदद मिलेगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 26 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 26 April 2026: आज मिथुन राशि के लिए व्यापार में धनलाभ के योग, जानें सभी राशियों का भविष्य

क्रिकेटRR vs SRH: सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से हराया, सूर्यवंशी के शतक पर भारी ईशान किशन की पारी

भारत'जेल में होंगे या ऊपर होंगे': राजनाथ सिंह ने पश्चिम बंगाल में 'गुंडों' को दी कड़ी चेतावनी

भारत25 अप्रैल साल 2026 का सबसे गर्म दिन?, दिल्ली भीषण गर्मी, तापमान 42.8 डिग्री सेल्सियस?, सामान्य से 5.1 डिग्री और 24 अप्रैल के तापमान से 1 डिग्री अधिक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनौकरी पर आफत?, मेटा और माइक्रोसॉफ्ट में 20,000 से अधिक छंटनी, दुनिया भर में कई कंपनी लेऑफ के लिए तैयार?

कारोबारसौभाग्यशाली मानता हूं मुझे मध्य प्रदेश की सेवा का अवसर मिला, एमपी सीएम मोहन यादव ने कहा-आपका सुख ही मेरा सुख है और आपका दुख ही मेरा दुख?

कारोबारRBI ने पेटीएम पेमेंट्स बैंक का लाइसेंस रद्द किया, ग्राहकों और उनकी जमा राशि का क्या होगा?

कारोबारGold Rate Today: 24 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,54,620 प्रति 10 ग्राम

कारोबारIndia-Maldives: संकट में पड़ोसी देश मालदीव और राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू?, मोदी सरकार ने 30 अरब रुपये की मदद दी?, 2012 से अब तक कुल 1.1 अरब अमेरिकी डॉलर का समर्थन