लाइव न्यूज़ :

पीएनबी घोटाला: सीबीआई की पूछताछ जारी, महाप्रबंधक स्तर के अधिकारी भी सवालों के घेरे में

By IANS | Updated: February 20, 2018 14:29 IST

सीबीआई मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के तीन अधिकारियों को पेश करेगी।

Open in App

नई दिल्ली, 20 फरवरी: केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने 11,300 करोड़ रुपये के घोटाले को लेकर मंगलवार को भी पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) के महाप्रबंधक स्तर के अधिकारियों सहित 10 अधिकारियों से पूछताछ की। इनके अलावा नीरव मोदी की कंपनियों के चार कर्मचारियों से भी पूछताछ की गई।

सीबीआई अधिकारियों के मुताबिक, नीरव मोदी के दो मुख्य वित्त अधिकारी (सीएफओ) रवि गुप्ता और विपुल अंबानी सहित विदेश वित्त प्रभाग के अध्यक्ष सौरभ शर्मा और वित्त कार्यकारी अधिकारी सुभाष परब से भी मंगलवार को पूछताछ की गई। उनसे सोमवार को भी आठ से भी अधिक घंटे तक पूछताछ की गई थी। सीबीआई मंगलवार को सीबीआई की विशेष अदालत में बैंक की मुंबई स्थित ब्रैडी हाउस शाखा के तीन अधिकारियों को पेश करेगी। इन्हें सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

यह भी पढ़ें: विक्रम कोठारी ने कैसे किया 3,695 करोड़ रुपये का 'रोटोमैक घोटाला', इन 5 बिंदुओं से समझें

बैंक की दूसरी सबसे बड़ी शाखा के मुख्य प्रबंधक बेचू बी.तिवारी और उनके दो सहयोगियों फोरेक्स विभाग के श्रेणी 2 के प्रबंधक यशवंत जोशी और निर्यात विभाग के श्रेणी 1 के अधिकारी प्रफुल्ल सावंत को भी सोमवार को गिरफ्तार किया गया था।

सीबीआई ने रविवार और सोमवार को इस शाखा में छापेमारी की थी और इसके बाद सोमवार को शाखा सील कर दी गई थी। इससे पहले यहां से सीबीआई ने नीरव मोदी और उनके सहयोगी मेहुल चोकसी से जुड़े डिजिटल डेटा और बहीखातों सहित बैंक के कई दस्तावेज जब्त किए थे।

सीबीआई ने नवी मुंबई, अंधेरी और डोंबिवली स्थित उनके आवासों पर भी सोमवार को छापेमारी की थी और कई अहम दस्तावेज बरामद किए थे।

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)नीरव मोदीसीबीईप्रवर्तन निदेशालयमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टरिजवान अहमद को दिल्ली पुलिस ने उठाया?, मोबाइल, लैपटॉप की जांच, 2017 मुंबई बम विस्फोट को लेकर कार्रवाई

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

भारतFire Accident: ONGC मुंबई हाई प्लेटफॉर्म पर भीषण आग, 10 लोग घायल; राहत और बचाव कार्य जारी

भारतराष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टीः उत्तरार्द्ध में उत्तराधिकार के लिए संघर्ष

क्राइम अलर्ट3,50,000 रुपये दो काम हो जाएगा?, सीबीआई ने जंतर-मंतर स्थित एएसआई के उप-सर्किल में तैनात स्मारक परिचारक और संरक्षण सहायक को ऐसे धर दबोचा?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारIncome tax filing 2026: इनकम टैक्स पोर्टल में हुए हैं ये बदलाव, इन टिप्स को फॉलो करने से होगी समय और मेहनत की बचत

कारोबारहम घुसपैठियों के खिलाफ हैं, मुसलमानों के नहीं?, नितिन गडकरी ने कहा- असम और पश्चिम बंगाल जीत रहे?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो