लाइव न्यूज़ :

पीएनबी ने फंसे कर्ज वाले तीन खातों को बिक्री के लिये रखा

By भाषा | Updated: December 27, 2020 12:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 27 दिसंबर सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) ने बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नालॉजी (ट्रस्ट) समेत तीन फंसे कर्ज वाले खातों को बिक्री के लिये रखा है। इन खातों पर करीब 34.50 करोड़ रुपये का बकाया है।

पीएनबी ने नीलामी नोटिस में कहा, ‘‘नियामकीय दिशानिर्देशों के तहत नियम एवं शर्तों के आधार पर हमारी तीन फंसे खातों को बैंक नीति के अनुसार एआरसी (संपत्ति पुनर्निर्माण कंपनी)/एनबीएफसी (गैर-बैंकिंग वित्तीय कंपनी)/अन्य बैंकों/वित्तीय संस्थानों को बेचने की योजना है।’’

ये तीन खाते हैं...मंगलम ऑयल इंडस्ट्रीज, एलायंस फाइबर लि. और बिरसा इंस्टीट्यूट ऑफ टेक्नोलॉजी (ट्रस्ट)। जहां अहमदाबाद की मंगलम ऑयल इंडस्ट्रीज पर 10.77 करोड़ रुपये बकाया है, वहीं एलायंस फाइबर (अहमदाबाद) पर 18.31 करोड़ रुपये तथा रायपुर की बिरसा इंस्टीट्यूट पर 5.41 करोड़ रुपये का ऋण बाकी है।

यह बिक्री प्रक्रिया बैंक की ‘स्ट्रेस्ड एसेट्स टारगेटेड रिजोल्यूशन एक्शन (एसएएसटीआरए) डिविजन’ कर रहा है।

पीएनबी में आभूषण कारोबारियों नीरव मोदी और मेहुल चोकसी की धोखाधड़ी के बाद बैंक की एसएएसटीआरए इकाई को वसूली व्यवस्था को मजबूत बनाने की जिम्मेदारी दी गयी है।

इसमें रूचि रखने वाले 29 दिसंबर तक बोली जमा कर सकते हैं। बोलियां छह जनवरी, 2021 को खोली जाएगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?