लाइव न्यूज़ :

PNB धोखाधड़ी: ED ने मेहुल चोकसी के सहयोगी को किया गिरफ्तार

By स्वाति सिंह | Updated: November 6, 2018 09:03 IST

कुलकर्णी को धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और प्रवर्तन निदेशालय उसे मुंबई ले जाने के लिए उसका ट्रांजिट रिमांड मांगेगा।

Open in App

प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने दो अरब डॉलर के पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) धोखाधड़ी प्रकरण में जांच के तहत धनशोधन से जुड़े एक मामले में सोमवार (5 नवंबर )को भगोड़ा आभूषण कारोबारी मेहुल चोकसी की एक कंपनी के एक सहयोगी को गिरफ्तार किया।

अधिकारियों ने बताया कि हांगकांग से पहुंचे दीपक कुलकर्णी को कोलकाता हवाई अड्डे से गिरफ्तार कर लिया गया।उन्होंने बताया कि कुलकर्णी को धनशोधन रोकथाम कानून के तहत गिरफ्तार किया गया। उसे मंगलवार को अदालत के समक्ष पेश किया जाएगा और प्रवर्तन निदेशालय उसे मुंबई ले जाने के लिए उसका ट्रांजिट रिमांड मांगेगा। संबंधित मामला मुंबई में ही दर्ज है।

इससे पहले गुरुवार को ईडी ने बताया था कि पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) में दो अरब अमेरिकी डॉलर की कथित धोखाधड़ी के मामले में उसने हीरा कारोबारी नीरव मोदी की 255 करोड़ रुपए की संपत्ति हांगहांग में कुर्क की। एजेंसी ने बताया कि उसने इन संपत्तियों को कुर्क करने के लिए धनशोधन रोकथाम अधिनियम (पीएमएलए) के तहत आदेश जारी किया है। 

ईडी ने बताया, “ये कीमती चीजें नीरव मोदी की दुबई स्थित कंपनियों से 26 जहाजों में लादकर हांगकांग स्थित उनकी कंपनियों को भेजा गया था जिसका नियंत्रण उनके पास है।' एजेंसी ने बताया कि हीरे और आभूषण हांगकांग की एक लॉजिस्टिक कंपनी में रखे गए थे। 

ईडी ने बताया, ‘‘ जांच के दौरान इन सभी खेपों की कीमत, प्राप्त करने वाले, भेजनेवाले, मालिकाना हक सभी का पता किया गया और सबूत जुटाने और सामानों का मूल्य जानने के बाद उसे कुर्क किया गया।' कुर्क की गई संपत्ति का मूल्य 34.97 मिलियन अमेरिकी डॉलर यानी लगभग 255 करोड़ रुपये है। 

नीरव मोदी और मेहुल चौकसी हैं देश से फरारईडी ने बताया कि पीएमएलए के तहत जारी कुर्की आदेश को औपचारिक बनाने के लिए अदालत का एक आदेश जल्द ही हांगकांग भेजा जाएगा। हालिया आदेश के बाद भगोड़े नीरव मोदी की अब तक कुल 4,744 करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क की जा चुकी है। 

हीरा कारोबारी नीरव मोदी और उनके मामा मेहुल चौकसी पर पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) को 12 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का चूना लगाने का आरोप है।नीरव मोदी, मेहुल चौकसी और उनके करीबी परिजन जनवरी 2018 से देश से फरार हैं। भारतीय अदालतों ने नीरव मोदी और मेहुल चौकसी को भगोड़ा करार दिया है।   

टॅग्स :पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी)मेहुल चौकसी
Open in App

संबंधित खबरें

विश्वभगोड़े मेहुल चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से नहीं मिली राहत, सर्वोच्च अदालत ने भारत प्रत्यर्पण दी की मंजूरी

क्राइम अलर्टVIDEO: यूपी के मुरादाबाद में बुर्का पहने चोरों ने PNB का एटीएम उखाड़कर ले गए, CCTV में कैद पूरी वारदात

भारतबेल्जियम की अदालत ने मेहुल चोकसी को भारत प्रत्यर्पित करने का दिया आदेश

भारत13000 करोड़ रुपये धोखाधड़ीः चोकसी को बेल्जियम कोर्ट से फिर झटका, जमानत खारिज, सीबीआई की जीत, भारत आएगा भगोड़ा हीरा कारोबारी?

कारोबारजल्दी कीजिए, 8 अगस्त आखिरी मौका?, केवाईसी जल्द कराएं ग्राहक, भारतीय रिजर्व बैंक के दिशानिर्देशों का पालन करते हुए पीएनबी ने उठाया कदम

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स

कारोबारकेरलम विधानसभा चुनावः वृद्ध आबादी 16.5 प्रतिशत?, पेंशन, स्वास्थ्य सुविधाएं और सुरक्षा सबसे बड़े चुनावी मुद्दे?, देखिए किस दल ने क्या दिया तोहफा?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपश्चिम एशिया में 10,000 से अधिक कर्मचारी?, टाटा समूह ने सहायता योजना की शुरू