लाइव न्यूज़ :

PM Modi Varanasi Visit: 8 नवंबर को बनारस पहुंचे रहे पीएम मोदी, 4 वंदे भारत को दिखाएंगे हरी झंडी, देखिए शेयडूल

By लोकमत न्यूज़ डेस्क | Updated: November 7, 2025 12:11 IST

PM Modi Varanasi Visit: प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी।

Open in App
ठळक मुद्देराज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।मोदी सड़क मार्ग से बरेका जाएंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। प्रधानमंत्री उसके बाद हेलीकॉप्टर से बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

Varanasi: प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी अपने दो दिवसीय दौरे पर आज यानी शुक्रवार को वाराणसी पहुंचेंगे। अपने संसदीय निर्वाचन क्षेत्र के इस दो दिवसीय दौरे के दौरान मोदी चार ‘वंदे भारत’ ट्रेन को हरी झंडी दिखाएंगे। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने यह बताया कि प्रधानमंत्री मोदी अपने दो दिवसीय वाराणसी दौरे पर शुक्रवार शाम को लगभग पांच बजे विशेष विमान से बाबतपुर स्थित लाल बहादुर शास्त्री अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचेंगे। यहां राज्यपाल आनंदीबेन पटेल और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ प्रधानमंत्री की अगवानी करेंगे।

उन्होंने बताया कि उसके बाद मोदी सड़क मार्ग से बरेका जाएंगे, जहां वह रात्रि विश्राम करेंगे। शनिवार आठ नवंबर को सुबह आठ बजकर 15 मिनट पर प्रधानमंत्री मोदी बनारस स्टेशन से चार वंदे भारत एक्सप्रेस रेलगाड़ियों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री उसके बाद हेलीकॉप्टर से बाबतपुर हवाई अड्डे पहुंचेंगे।

वहां से करीब सवा नौ बजे बिहार के दरभंगा के लिए रवाना हो जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री चार वंदे भारत को हरी झंडी दिखाएंगे। ये नयी वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन बनारस-खजुराहो, लखनऊ-सहारनपुर, फिरोजपुर-दिल्ली और एर्नाकुलम-बेंगलुरु रेलमार्गों पर चलेंगी। बनारस-खजुराहो वंदे भारत वाराणसी, प्रयागराज, चित्रकूट समेत देश के कुछ सबसे प्रतिष्ठित धार्मिक और सांस्कृतिक स्थलों को जोड़ेगी। इस दौरे के दौरान प्रधानमंत्री के स्वागत की जोरदार तैयारी की जा रही है।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के पदाधिकारियों ने बताया कि इस दौरान प्रधानमंत्री मोदी का अलग-अलग जगहों पर स्वागत किया जाएगा जिसकी तैयारी की जा चुकी है। उन्होंने बताया कि भाजपा कार्यकर्ता संत अतुलानंद बाईपास, जेपी मेहता के पास, बरेका एफसीआई गोदाम, बरेका गेट के पास प्रधानमंत्री मोदी का स्वागत करेंगे।

टॅग्स :नरेंद्र मोदीवाराणसीयोगी आदित्यनाथVande Bharatउत्तर प्रदेश
Open in App

संबंधित खबरें

भारतउत्तर प्रदेश मंत्रिमंडल विस्तारः योगी सरकार 9 साल में कुछ नहीं कर सकी, तो नए मंत्री 9 महीनों में क्या कर लेंगे?, अखिलेश यादव बोले-भाजपा किसी की सगी नहीं?

भारतCM सुवेंदु अधिकारी पहुंचे श्यामा प्रसाद मुखर्जी के घर, बोले- 'BJP की विचारधारा उन्हीं की देन'

भारतबंगाल शपथ समारोह में PM मोदी के भावुक और यादगार पल

भारतप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 10 मई को कर्नाटक और तेलंगाना का करेंगे दौरा, विभिन्न योजनाओं का रखेंगे आधारशिला और उद्घाटन

भारतPM मोदी ने छुए वरिष्ठ कार्यकर्ता के पैर, बंगाल शपथ ग्रहण का वीडियो वायरल

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमैप की गलती, पहचान की सजा: आखिर क्यों सरकारी नक्शों में 'गाँव' बन गए 'स्लम'?, कागजी भूल या पहचान मिटाने की साजिश?

कारोबारPetrol, Diesel Prices Today: 10 मई को क्या है आपके शहर में तेल का दाम? यहाँ देखें पूरी लिस्ट

कारोबारअब पोस्ट ऑफिस में बिना PAN कार्ड नहीं होगा कोई लेन-देन, जानें नए नियम के बारे में

कारोबारGold Rate Today: 9 मई 2026 को दिल्ली, मुंबई समेत बड़े शहरों में सोने का भाव

कारोबारनागपुर: हेमंत पांडे ने संभाली वेकोलि की कमान, 37 वर्षों का अनुभव आएगा काम