नागपुर: हेमंत पांडे ने संभाली वेकोलि की कमान, 37 वर्षों का अनुभव आएगा काम

By फहीम ख़ान | Updated: May 9, 2026 18:11 IST2026-05-09T18:11:24+5:302026-05-09T18:11:42+5:30

डॉ. हेमंत शरद पांडे को कोयला उद्योग में 37 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वे इससे पहले वेकोलि में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे.

Nagpur: Hemant Pandey Takes Charge of WCL; 37 Years of Experience to Come in Handy | नागपुर: हेमंत पांडे ने संभाली वेकोलि की कमान, 37 वर्षों का अनुभव आएगा काम

नागपुर: हेमंत पांडे ने संभाली वेकोलि की कमान, 37 वर्षों का अनुभव आएगा काम

नागपुर : डॉ. हेमंत शरद पांडे ने वेस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (वेकोलि) के अध्यक्ष-सह-प्रबंध निदेशक (सीएमडी) का पदभार संभाल लिया है. उनके पदभार ग्रहण करने पर वेकोलि के वरिष्ठ अधिकारियों और कर्मचारियों ने शुभकामनाएं दीं. डॉ. पांडे को कोयला उद्योग में 37 वर्षों का व्यापक अनुभव प्राप्त है. वे इससे पहले वेकोलि में निदेशक (मानव संसाधन) के पद पर कार्यरत थे. उनके नेतृत्व में ‘स्वस्थ’ पोर्टल, डिस्पेंसरी मैनेजमेंट सिस्टम (डीएमएस) और विभिन्न एचआर पोर्टलों के आधुनिकीकरण जैसे कई महत्वपूर्ण डिजिटल और प्रशासनिक सुधार किए गए. कर्मचारी कल्याण, सामाजिक सुरक्षा, पेंशन व्यवस्था और पारदर्शी प्रशासनिक प्रक्रियाओं को मजबूत करने में भी उनकी अहम भूमिका रही है.

डॉ. पांडे ने नागपुर के विश्वेश्वरैया राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (वीएनआईटी) से माइनिंग इंजीनियरिंग की पढ़ाई की है. इसके अलावा उन्होंने एमटेक, एमबीए और मैनेजमेंट में पीएचडी की उपाधि भी प्राप्त की है. वर्ष 1989 में कोल इंडिया लिमिटेड में माइनिंग इंजीनियर के रूप में करियर शुरू करने वाले डॉ. पांडे को वर्ष 2022 में ‘सर्वश्रेष्ठ महाप्रबंधक’ पुरस्कार से सम्मानित किया गया था. कंपनी को उम्मीद है कि उनके अनुभव और नेतृत्व से वेकोलि को नई दिशा और नई ऊर्जा मिलेगी.

Web Title: Nagpur: Hemant Pandey Takes Charge of WCL; 37 Years of Experience to Come in Handy

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे

टॅग्स :Nagpurनागपुर