PM Modi Russia Visit live Updates: दिल्ली से मॉस्को के बीच नया संबंध देखने को मिलेगा। विशेष विमान में सवार होकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मास्को पहुंच गए और मित्र रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भव्य स्वागत किया। भारतीय समुदाय के लोग ने शानदार स्वागत किया। 22वां वार्षिक शिखर सम्मेलन पर सभी की नजर है। ऊर्जा, सुरक्षा, व्यापार, निवेश, स्वास्थ्य, शिक्षा, संस्कृति, पर्यटन पर फोकस रहेगा। पीएम मोदी ने कहा कि क्नोलॉजी सेक्टर में नया भारत दम दिखा रहा है। मैं अकेला नहीं आया हूं, मैं अपने साथ बहुत कुछ लेकर आया हूं। मैं अपने साथ हिंदुस्तान की मिट्टी की महक लेकर आया हूं। मैं अपने साथ 140 करोड़ देशवासियों का प्यार लेकर आया हूं। ये बहुत सुखद है कि तीसरी बार सरकार में आने के बाद Indian Diaspora से मेरा पहला संवाद यहां मॉस्को में आपके साथ हो रहा है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को में भारतीय समुदाय से कहाः
1.प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मॉस्को में ‘मोदी-मोदी’ के नारों के बीच भारतीय समुदाय को संबोधित किया।
2. मैंने अपने तीसरे कार्यकाल में तीन गुना तेजी से और तीन गुना अधिक ताकत के साथ काम करने की शपथ ली है।
3. पिछले दस वर्षों में भारत ने जिस गति से विकास किया है, उसे देख पूरी दुनिया आश्चर्यचकित है।
4. भारत आज बदल रहा है, क्योंकि वह अपने 140 करोड़ नागरिकों और दुनियाभर में बसे भारतीय समुदाय के लोगों की ताकत पर भरोसा करता है।
5. 2014 से पहले की स्थिति के विपरीत आज का भारत आत्मविश्वास से भरपूर है, और यही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।
6. भारत में आज का युवा आखिरी पल तक हार नहीं मानता, ठीक हमारी क्रिकेट टीम की तरह।
7. भारत का पिछले 10 वर्षों का विकास सिर्फ एक ‘ट्रेलर’ है, हम अगले 10 वर्षों में कई गुना तेज विकास देखेंगे।
8. सभी चुनौतियों को चुनौती देना मेरे डीएनए में है; भारत आने वाले वर्षों में वैश्विक विकास का एक नया अध्याय लिखेगा।
9. हर भारतीय रूस को एक भरोसेमंद दोस्त, अच्छे-बुरे समय के साथी के रूप में देखता है।
10. भारत-रूस संबंध आपसी विश्वास और आपसी सम्मान की मजबूत नींव पर बने हैं।
11. मैं भारत-रूस संबंधों को नयी ऊंचाइयों तक ले जाने की खातिर अथक प्रयास करने के लिए राष्ट्रपति पुतिन की तारीफ करता हूं।
12. प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि सिनेमा ने भारत-रूस संबंधों को मजबूत बनाने में अहम भूमिका निभाई है, उन्होंने राज कपूर और मिथुन चक्रवर्ती के योगदान को भी याद किया।
13. भारत ने रूस में दो नये वाणिज्य दूतावास खोलने का फैसला किया है, इससे आवाजाही तथा व्यापार और आसान होगा।
14. आज पूरी दुनिया मानती है कि 21वीं सदी भारत की सदी है।
15. भारत को उभरती बहुध्रुवीय दुनिया में एक मजबूत स्तंभ के तौर पर देखा जाता है।
16. आज की दुनिया को प्रभाव की नहीं, संगम की जरूरत है और इसे भारत से बेहतर कोई नहीं समझ सकता।
17. सरकार एक लक्ष्य है, तीसरे टर्म में भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी इकोनॉमी बनाना।
18. सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में गरीबों के लिए 3 करोड़ घर बनाना।
19. सरकार का लक्ष्य है, तीसरे टर्म में 3 करोड़ लखपति दीदी।
20. आप सब जानते हैं कि आज का भारत जो लक्ष्य ठान लेता है, वो पूरा करके ही रहता है।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मंगलवार को कहा कि पिछले 10 साल देश ने विकास का ‘ट्रेलर’ देखा जबकि आने वाले 10 साल तेज वृद्धि के होंगे तथा भारत की नयी गति दुनिया के विकास का नया अध्याय लिखेगी। यहां भारतीय समुदाय के लोगों को संबोधित करते हुए मोदी ने यह भी कहा कि पिछले 10 वर्षों में देश ने विकास की जो रफ्तार पकड़ी है, उसे देखकर दुनिया हैरान है।
उन्होंने कहा, ‘‘दुनिया के लोग जब भारत आते हैं, तो कहते हैं कि भारत बदल रहा है। भारत का कायाकल्प, भारत का नव-निर्माण वे साफ-साफ देख पा रहे हैं।’’ प्रधानमंत्री ने कहा कि भारत आज वैश्विक अर्थव्यवस्था की वृद्धि में 15 प्रतिशत योगदान कर रहा है और आने वाले समय में इसका और ज्यादा विस्तार होना तय है।
उन्होंने कहा, ‘‘चुनाव के दौरान मैं कहता था कि बीते 10 सालों में भारत ने जो विकास किया है, वह तो सिर्फ एक ट्रेलर है। आने वाले 10 साल और भी तेज वृद्धि के होने वाले हैं।’’ मोदी ने कहा, ‘‘सेमीकंडक्टर से इलेक्ट्रॉनिक विनिर्माण और ग्रीन हाइड्रोजन से इलेक्ट्रिक गाड़ियों तक विश्व स्तरीय इंफ्रास्ट्रक्चर... भारत की नयी गति दुनिया के विकास का अध्याय लिखेगी।’’
प्रधानमंत्री ने कहा कि वैश्विक गरीबी से लेकर जलवायु परिवर्तन तक हर चुनौती को चुनौती देने में भारत सबसे आगे रहेगा। उन्होंने कहा, ‘‘और मेरे तो डीएनए में है हर चुनौती को चुनौती देना।’’ मोदी ने कहा कि भारत बदल रहा है क्योंकि वह अपने 140 करोड़ नागरिकों की ताकत में विश्वास करता है जो अब 'विकसित भारत' के संकल्प को हकीकत में बदलने का सपना देख रहे हैं।
उन्होंने कहा, ‘‘आज का भारत आत्मविश्वास से भरा है, 2014 से पहले की स्थिति के विपरीत..., और यह हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।’’ प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘जब आप जैसे लोग हमें आशीर्वाद देते हैं, तो बड़े से बड़े लक्ष्य को भी प्राप्त किया जा सकता है। आप सभी जानते हैं कि आज का भारत जिस भी लक्ष्य को प्राप्त करने का इरादा रखता है, उसे वह हासिल करके रहता है।’’
मोदी ने कहा कि आज से ठीक एक महीने पहले उन्होंने लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली थी और तब उन्होंने देश की आकांक्षाओं को पूरा करने के लिए तीन गुना ताकत और गति से काम करने का संकल्प लिया था। ‘मोदी-मोदी’ और ‘मोदी है तो मुमकिन है’ के नारों के बीच प्रधानमंत्री ने कहा, ‘‘हमारी सरकार भारत को दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाने, गरीबों के लिए तीन करोड़ घर बनाने और गांवों की तीन करोड़ गरीब महिलाओं को 'लखपति दीदी' बनाने के लक्ष्य को हासिल करके रहेगी।’’
उन्होंने कहा कि सरकार के कई लक्ष्यों में तीन का महत्व रहा है। उन्होंने कहा कि भारत ही वह देश है जिसने चंद्रयान को चांद पर ऐसे स्थान पर भेजा जहां पहले कोई देश नहीं गया है और डिजिटल लेन-देन के मामले में भी सबसे भरोसेमंद मॉडल के रूप में उभरा है।