लाइव न्यूज़ :

नोएडा में अडाणी समूह सहित 13 कंपनियों को भूखंड आवंटित

By भाषा | Updated: April 15, 2021 11:02 IST

Open in App

नोएडा, 15 अप्रैल नोएडा प्राधिकरण ने बुधवार को साक्षात्कार के आधार पर अडाणी समूह सहित 13 कंपनियों को नोएडा में भूखंडों का आवंटन किया, जिसके तहत कुल 3,870 करोड़ रुपये का निवेश किया जाएगा और 48,512 लोगों को रोजगार मिलेगा।

नोएडा प्राधिकरण के विशेष कार्याधिकारी अविनाश त्रिपाठी ने बताया कि आवेदन पत्रों की जांच के बाद साक्षात्कार और निर्धारित मानकों को ध्यान में रखकर आवंटन समिति ने कुल 13 आवेदकों को पात्र मानते हुए भूखंड आवंटन की संस्तुति की है। इन कंपनियों को सेक्टर 80, 145, 140-ए और सेक्टर 151 में भूमि का आवंटन किया जाएगा।

नोएडा में औद्योगिक विकास को बढ़ावा देने के लिए भूखंडों के आवंटन की योजना इस साल एक फरवरी को लाई गई थी। आवेदन की अंतिम तिथि 21 फरवरी निर्धारित थी।

उन्होंने बताया कि विभिन्न श्रेणियों में कुल 66 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से एक आवेदन को ब्रॉशर के नियम एवं शर्तों पर खरा न उतरने पर निरस्त कर दिया गया था।

इस आवंटन में अडानी इंटरप्राइजेज लिमिटेड को सेक्टर 80 में 39,146 वर्ग मीटर का भूखंड आवंटित किया गया है। कंपनी नोएडा में डाटा सेंटर विकसित करेगी। कंपनी इस परियोजना पर ढाई हजार करोड़ निवेश करेगी। निवेश की दृष्टि से यह सुपर मेगा श्रेणी की परियोजना होगी। इस भूखंड आवंटन से प्राधिकरण को 71 करोड़ का राजस्व मिलेगा।

उन्होंने बताया कि इसके अलावा वीवेटेक्स प्रोजेक्ट प्राइवेट लिमिटेड, इक्वाइन टेक न्यूट्री केयर, एलएलपी आरएएफ सटेशनरी मैन्यूफैक्चर्सस कंपनी, रोटो पंप्स लिमिटेड, केके फ्रे गरेंसस एलएलपी, सावी लेदर, मिठास स्वीट्स एंड रेस्टोरेंट, एडोरा टैक्स, वेस्टवे इलेक्ट्रॉनिक्स लिमिटेड और धामपुर एल्को केम प्राइवेट लिमिटेड को भूमि आवंटित की गई है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPunjab Kings vs Sunrisers Hyderabad IPL 2026: 36 गेंद में 105 रन, अभिषेक शर्मा ने 18 गेंद में बनाए फिफ्टी

भारतनीतीश कुमार के बाद?, मीडिया में कई नाम, पीएम मोदी और अमित शाह को पता, सीएम कौन?, सम्राट चौधरी के नाम पर आलाकमान सहमत नहीं?

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?