समुद्री डकैती दो लाख से अधिक भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह: एमयूआई

By भाषा | Updated: December 28, 2020 15:24 IST2020-12-28T15:24:55+5:302020-12-28T15:24:55+5:30

Piracy is a major cause of concern for over two lakh Indian sailors: MUI | समुद्री डकैती दो लाख से अधिक भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह: एमयूआई

समुद्री डकैती दो लाख से अधिक भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह: एमयूआई

नयी दिल्ली, 28 दिसंबर कोविड-19 महामारी के दौरान समुद्री डकैती की बढ़ती घटनाओं के बीच समुद्री परिवहन के संगठन एमयूआई ने सोमवार को कहा कि ये दो लाख से अधिक भारतीय नाविकों के लिए चिंता की बड़ी वजह है।

भारत में मर्चेंट नेवी के सबसे पुराने संगठन मैरीटाइम यूनियन ऑफ इंडिया (एमयूआई) ने कहा कि महामारी के कारण समुद्री डकैती में लगभग 26 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

एमयूआई ने एक बयान में कहा, ‘‘समुद्री डकैती का खतरा दो लाख से अधिक भारतीय समुद्री नाविकों के लिए चिंता की एक प्रमुख वजह है, क्योंकि वैश्विक समुद्री नाविकों में भारत की लगभग 9.35 प्रतिशत हिस्सेदारी है।’’

बयान में कहा गया कि अफ्रीका के पश्चिमी तट में बेनिन, अंगोला, इक्वेटोरियल गिनी और घाना में समुद्री डकैती का सबसे अधिक जोखिम है।

एमयूआई के महासचिव अमर सिंह ठाकुर ने कहा, ‘‘दुर्भाग्य से यह एक राजनीतिक मुद्दा बन गया है क्योंकि कुछ देशों की सरकारें समुद्री लुटेरों के विभिन्न समूहों पर नियंत्रण पाने में असमर्थ हैं या वे ऐसा करना ही नहीं चाहती हैं, और समुद्री डकैत बिना किसी कठिनाई के हथियार और गोला-बारूद जमा करते हैं।’’

ठाकुर ने कहा कि थोड़े से धन के लालच में अविकसित देशों के कुछ नागरिक इस अवैध रास्ते पर आगे बढ़त हैं, जिससे भारतीय नागरिकों सहित दुनिया भर के समुद्री नाविक आतंकित हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Web Title: Piracy is a major cause of concern for over two lakh Indian sailors: MUI

कारोबार से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे