लाइव न्यूज़ :

फोनपे ने वेंचरईस्ट के खिलाफ सेबी में शिकायत दर्ज की

By भाषा | Updated: June 12, 2021 22:49 IST

Open in App

नयी दिल्ली 12 जून डिजिटल भुगतान कंपनी फ़ोनपे ने वेंचरईस्ट फंड एडवाइजर्स इंडिया लिमिटेड के खिलाफ सेबी से शिकायत की है कि वह ओएसलैब्स के बहुलांश शेयर अधिग्रहीत करने के प्रयास को विफल करने के लिए एफ्फल के साथ समझौते कर रही है।

वॉलमार्ट की डिजिटल भुगतान प्लेटफॉर्म फोनपे, इंडस ओएस में बड़ी हिस्सेदारी हासिल करने के लिए बातचीत काफी आगे बढ़ा चुकी थी। कंपनी की वर्तमान में ओएसलैब्स में लगभग 32 प्रतिशत हिस्सेदारी है। उसने ये शेयर ओमिडयार नेटवर्क, जेएसडब्ल्यू वेंचर्स, माइक्रोमैक्स और 19 अन्य एंजेल निवेशकों से खरीदे हैं।

इंडस ओस आनलाइन सामग्री और ऐप खोजने का मंच है। मोबाईल विज्ञापन कंपनी एफ्फल ग्लोबल की भी इंडस ओएस में अभी बहुमत की हिस्सेदारी है। उसने सिंगापुर की एक मध्यस्थता अदालत में ओएसलैब्स के खिलाफ मामला दायर किया है जिसमें उसने कंपनी के संस्थापक के शेयरों के लिए बोली लगाने का पहला अधिकार अपना होने का दावा किया है।

फोनपे ने भी सिंगापूर की एक अदालत में एफ्फल और वेंचरईस्ट के खिलाफ मामला दर्ज किया है। यह दोनों कंपनियां भी ओएसलैब्स में निवेशक हैं।

फोनपे ने शनिवार को एक बयान में कहा कि वेंचरईस्ट के खिलाफ उसने सेबी की आचार संहिता के कई उल्लंघन करने के आरोप में शिकायत की है। यह शिकायत वेंचरईस्ट के प्रोएक्टिव फंड- II (वीपीएफ) के एफ्फ़ल के साथ हाल ही के समझौते के संबंध में है। शिकायत में कहा गया है कि फोनपे द्वारा ओएसलैब्स के अधिग्रहण को रोकने के लिए वीपीएफ ने एफ्फल के साथ समझौते किए हैं।’’

वेंचरईस्ट ने फोनपे के इन आरोपों को लेकर कोई टिपण्णी नहीं की जबकि इंडसओएस और एफ्फल को भेजे गए ईमेल का उन्होंने कोई जवाब नहीं दिया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः 61 पर 0 और 76 पर 4?, 4.6 से 7.6 ओवर में गिरे 4 विकेट?, वेणुगोपाल राव ने कहा-केएल राहुल, पथुम निसांका, अक्षर पटेल और समीर रिजवी?

कारोबारपश्चिम एशिया युद्धविरामः मर्सिडीज-बेंज, बीएमडब्ल्यू ग्रुप और ऑडी के लिए शोरूम आएंगे ग्राहक?

भारतकौन थीं सरोज पांडेय?

भारतपीएम मोदी ने आशा भोंसले की स्वास्थ्य को लेकर जताई गहरी चिंता, सीने में संक्रमण के बाद भर्ती सुरों की मलिका हुईं एडमिट

विश्वIslamabad Talks: ईरान के साथ वार्ता विफल, जेडी वेंस इस्लामाबाद से रवाना; पाकिस्तान ने दोनों देशों से की ये अपील

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?