लाइव न्यूज़ :

पीजीआईएल ने इनविट ओएफएस के जरिए 2,736 करोड़ रुपये जुटाए

By भाषा | Updated: May 14, 2021 21:06 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 मई सार्वजनिक क्षेत्र की पावर ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया लिमिटेड (पीजीसीआईएल) ने शुक्रवार को कहा कि उसे पावरग्रिड अवसंरचना निवेश ट्रस्ट (पीजीइनविट) की 27.41 करोड़ इकाइयों की बिक्री पेशकश के माध्यम से 2,736.02 करोड़ रुपये मिले हैं।

इससे पहले दिन में पीजीइनविट द्वारा जारी इकाइयों को एनएसई और बीएसई में सूचीबद्ध किया गया।

पीजीसीआईएल ने अपनी संपत्ति का मौद्रीकरण करने के लिए पीजीइनविट बनाया है।

इनविट की परिसंपत्तियों के प्रारंभिक पोर्टफोलियो में पांच एसपीवी (विशेष प्रयोजन कंपनियां) - पावरग्रिड विजैग ट्रांसमिशन लिमिटेड (पीवीटीएल), पावरग्रिड काला अंब ट्रांसमिशन लिमिटेड (पीकेएटीएल), पावरग्रिड परली ट्रांसमिशन लिमिटेड (पीपीटीएल), पावरग्रिड वरोरा ट्रांसमिशन लिमिटेड (पीडब्ल्यूटीएल) और पावरग्रिड जबलपुर ट्रांसमिशन लिमिटेड (पीजेटीएल)शामिल हैं ।

पीजीसीआईएल ने इनविट के जरिए परिसंपत्तियों के मौद्रीकरण की प्रक्रिया के तहत अपनी 74 फीसदी हिस्सेदारी पीजीइनविट को हस्तांतरित कर दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?