लाइव न्यूज़ :

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट की वित्त वर्ष 2021-22 में 100 करोड़ रुपये निवेश की योजना

By भाषा | Updated: June 28, 2021 16:40 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 28 जून टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं की विनिर्माता और इलेक्ट्रॉनिक्स विनिर्माण सेवा मुहैया कराने वाली कंपनी पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड (पीजीईएल) ने कहा कि उसने चालू वित्त वर्ष के दौरान 100 करोड़ रुपये के निवेश की योजना बनाई है।

कंपनी ने बताया कि इसमें से ज्यादातर राशि महाराष्ट्र के अहमदनगर में एयर-कंडीशनर विनिर्माण संयंत्र की स्थापना पर खर्च होगी।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट ने कोविड-19 महामारी की पहली लहर के दौरान अपनी निवेश योजना को रोक दिया था, हालांकि अब वह विस्तार योजनाओं की दिशा में तेजी से बढ़ रही है।

पीजी इलेक्ट्रोप्लास्ट लिमिटेड के कार्यकारी निदेशक (परिचालन) विकास गुप्ता ने पीटीआई-भाषा को बताया, ‘‘एयर कंडीशनर खंड में अपनी क्षमताओं के विस्तार के लिए हमारे पास पूंजीगत व्यय की योजना है और हम एक ग्रीनफील्ड संयंत्र लगा रहे हैं, जिसके लिए हमने लगभग तीन महीने पहले 10 एकड़ जमीन खरीदी।’’

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2021-22 के दौरान कुल पूंजीगत व्यय योजनाएं लगभग 100 करोड़ रुपये के आसपास हैं, जिसका अधिकांश हिस्सा (70 से 80 प्रतिशत) एसी संयंत्र में जाएगा, जिसे पुणे के पास अहमदनगर में स्थापित किया जा रहा है और शेष राशि नए संयंत्रों के क्षमता विस्तार में खर्च होगी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटगुजरात टाइटंस की पहली जीत?, दिल्ली कैपिटल्स को 1 रन से हराया, बटलर, गिल और सुंदर ने 104 गेंद में कूटे 177 रन, 12 छक्के-13 चौके

विश्वलेबनान में इजरायली हमला, 254 लोगों की मौत और 700 घायल, युद्धविराम के बावजूद अटैक जारी?

भारतनारी शक्ति वंदन अधिनियमः 273 सीटें महिलाओं के लिए आरक्षित और 2029 के आम चुनाव में लागू?, लोकसभा सीटों की संख्या बढ़ाकर 816, केंद्रीय मंत्रिमंडल ने दी मंजूरी

क्रिकेटलखनऊ सुपर जाइंट्स के खिलाफ गेंदबाजी करेंगे कैमरन ग्रीन, डीसी के खिलाफ 11 अप्रैल को खेलेंगे ब्रेविस?

भारतरेलवे में 8.85 प्रतिशत लोको पायलट ने लगातार 12 घंटे से अधिक काम किया?, रेलवे संघ ने कहा-46.96 प्रतिशत ने 9 घंटे शिफ्ट किए?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारसोने की कीमतें 3,007 रुपये बढ़कर 1.53 लाख रुपये प्रति 10 ग्राम, जानें चांदी हाल

कारोबारमध्य प्रदेश में रेल क्रांति: देश का चौथा सबसे बड़ा नेटवर्क?, विकास की पटरियों पर दौड़ता 'नया एमपी'

कारोबार1500 करोड़ रुपए का नुकसान?, युद्ध विराम की घोषणा और लखनऊ में प्लास्टिक, साबुन, गत्ता, बेकरी, टेक्सटाइल उद्योग के मालिक और कर्मचारियों ने ली राहत की सांस

कारोबारजयपुर मेट्रो परियोजनाः 13038 करोड़ रुपये की लागत, 36 स्टेशन और प्रहलादपुरा से तोड़ी मोड़ तक 41 किमी लंबा

कारोबारAmazon May 2026 Layoffs: क्या मई में 14000 लोग नौकरी से निकाले जाएंगे?, जानें अमेजन प्रवक्ता ने क्या कहा?