Petrol, Diesel Price Today: तेल विपणन कंपनियों ने 12 अप्रैल, 2026 को भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें घोषित कर दी है। रोजाना की तरह आज भी तेल विपणन कंपनियों ने सुबह छह बजे कीमतें अपडेट की है जिसके अनुसार रविवार को कीमतें स्थिर रही। दैनिक संशोधन की यह व्यवस्था पारदर्शिता को बढ़ावा देने और यह सुनिश्चित करने के लिए बनाई गई है कि उपभोक्ताओं को खुदरा ईंधन की कीमतों के बारे में सबसे ताजा जानकारी मिले।
भारत में आज पेट्रोल, डीजल की कीमतें
शहर पेट्रोल (₹/L) डीजल (₹/L)
दिल्ली 94.72 87.62मुंबई 104.21 92.15कोलकाता 103.94 90.76चेन्नई 100.75 92.34अहमदाबाद 94.49 90.17बेंगलुरु 102.92 89.02हैदराबाद 107.46 95.70जयपुर 104.72 90.21लखनऊ 94.69 87.80पुणे 104.04 90.57चंडीगढ़ 94.30 82.45इंदौर 106.48 91.88पटना 105.58 93.80सूरत 95.00 89.00नाशिक 95.50 89.50
पश्चिम एशिया संकट का प्रभाव
विशेषज्ञों के अनुसार, 'होर्मुज जलडमरूमध्य' (Strait of Hormuz) के आसपास बढ़ते तनाव ने कच्चे तेल की आपूर्ति को लेकर चिंता बढ़ा दी है। ब्रेंट क्रूड फिलहाल $95 से $110 प्रति बैरल के बीच झूल रहा है। हालांकि, भारत सरकार और तेल कंपनियां फिलहाल कीमतों को स्थिर रखकर आम जनता को महंगाई के झटके से बचाने की कोशिश कर रही हैं। लेकिन यदि तनाव लंबा खिंचता है, तो आने वाले दिनों में खुदरा कीमतों में बढ़ोतरी की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता।
अपने शहर की कीमत कैसे चेक करें?
आप एक SMS के जरिए भी अपने शहर के लेटेस्ट रेट्स जान सकते हैं:
IOCL: टाइप करें RSP <स्पेस> शहर का कोड और भेजें 9224992249 पर।
HPCL: टाइप करें HPPRICE <स्पेस> शहर का कोड और भेजें 9222201122 पर।
BPCL: टाइप करें RSP <स्पेस> शहर का कोड और भेजें 9223112222 पर।
नोट: पेट्रोल और डीजल की कीमतें हर दिन सुबह 6 बजे बदलती हैं। इन कीमतों में राज्य स्तर पर लगने वाले वैट (VAT) और माल ढुलाई के कारण अलग-अलग राज्यों में अंतर हो सकता है।