लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price December 01: आज है दिसंबर एक, जानें क्या है पेट्रोल और डीजल की कीमतें

By सतीश कुमार सिंह | Updated: December 1, 2023 14:22 IST

Petrol-Diesel Price December 01: राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की 89.62 रुपये प्रति लीटर है। 

Open in App
ठळक मुद्दे90 प्रतिशत बाजार को नियंत्रित करती हैं।पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। डीजल की 89.62 रुपये प्रति लीटर है। 

Petrol-Diesel Price December 01: सरकार ने शुक्रवार को जनता को राहत दी है। पेट्रोल और डीजल की कीमतें लगातार रिकॉर्ड 21वें महीने स्थिर बनी हैं। राष्ट्रीय राजधानी में पेट्रोल की कीमत 96.72 रुपये प्रति लीटर है और डीजल की 89.62 रुपये प्रति लीटर है। 

ईंधन खुदरा विक्रेताओं - इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (आईओसीएल), भारत पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (बीपीसीएल) और हिंदुस्तान पेट्रोलियम कॉर्पोरेशन लिमिटेड (एचपीसीएल) - जो लगभग 90 प्रतिशत बाजार को नियंत्रित करती हैं, ने पेट्रोल और डीजल की कीमतें स्थिर रखी हैं। 

विमान ईंधन की कीमत में 4.6 प्रतिशत की कटौती, वाणिज्यिक एलपीजी के दाम 21 रुपये बढ़े

विमान ईंधन (एटीएफ) की कीमत में शुक्रवार को 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई। वहीं वाणिज्यिक इस्तेमाल वाले 19 किलोग्राम के रसोई गैस सिलेंडर (एलपीजी) का दाम 21 रुपये बढ़ाया गया है। हालांकि, घरेलू इस्तेमाल वाले रसोई गैस सिलेंडर (14.2 किलोग्राम) का दाम 903 रुपये पर कायम रखा गया है।

सार्वजनिक क्षेत्र की पेट्रोलियम कंपनियों की ओर से जारी अधिसूचना के अनुसार, एविएशन टर्बाइन फ्यूल (एटीएफ) की कीमत में 5,189.25 रुपये या 4.6 प्रतिशत की कटौती की गई है। राष्ट्रीय राजधानी में एटीएफ का दाम 1,06,155.67 रुपये प्रति किलोलीटर हो गया है, जो पहले 1,11,344.92 रुपये प्रति किलोलीटर था।

विमान ईंधन की कीमतों में एक महीने में दूसरी बार कटौती की गई है। इससे पहले एक नवंबर को विमान ईंधन की कीमत में करीब छह प्रतिशत (6,854.25 रुपये प्रति किलोलीटर) की कटौती की गई थी। वहीं होटल तथा रेस्तरां जैसे प्रतिष्ठानों में इस्तेमाल किए जाने वाले वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत में 21 रुपये की बढ़ोतरी की गई है। 19 किलोग्राम के एक वाणिज्यिक एलपीजी की कीमत अब राष्ट्रीय राजधानी में 1,796.50 रुपये और मुंबई में 1,749 रुपये होगी।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावभारत सरकार
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबारडीजल 25 और पेट्रोल 7.4 रुपये लीटर महंगा?, ईरान-अमेरिका युद्ध के बीच नायरा के बाद Shell India ने दिया झटका?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम