लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: लॉकडाउन के 15वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं, जानें 8 अप्रैल का आपके शहर का रेट 

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 8, 2020 06:32 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देदेश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 प्रतिशत और डीजल की मांग 24 प्रतिशत कम हुई है। पेट्रोल- डीजल के दाम आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किए गए थे।

नई दिल्ली: लॉकडाउन के 15वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं देखा गया है।  कच्चे तेल की कीमतों में सोमवार को गिरावट हुई।   जिसकी वजह से सोमवार क्रूड ऑयल WTI का फ्यूचर भाव 3.92 फीसद या 1.11 डॉलर की गिरावट के साथ 27.24 डॉलर प्रति बैरल पहुंच गया। हालांकि, भारत में कच्चे तेल की गिरावट का कोई असर पेट्रोलडीजल पर नहीं पड़ा।

बुधवार (8 अप्रैल ) को दिल्ली में पेट्रोल बिना किसी बदलाव के 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। मुंबई में  76.31 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 73.30 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर है। 

डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में डीजल कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 66.21 रुपये और कोलकाता में 65.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है। पेट्रोल- डीजल के दाम आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किए गए थे।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (08 अप्रैल, 2020)आगरा- 71.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 76.38 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़-  65.82 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (08 अप्रैल, 2020)आगरा- 62.64 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 66.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 59.30 रुपये/लीटर

बता दें कि भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की रोजाना समीक्षा होती है। पेट्रोलियम कंपनियां प्रतिदिन सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं। पेट्रोल और डीजल की कीमत में एक्साइज ड्यूटी, वैट और डीजल कमीशन निहित होता है।   

आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते है। इंडियन ऑयल (IOC) के उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9224992249 नंबर पर व एचपीसीएल (HPCL) के उपभोक्ता HPPRICE <डीलर कोड> लिखकर 9222201122 नंबर पर भेज सकते हैं। बीपीसीएल (BPCL) उपभोक्ता RSP<डीलर कोड> लिखकर 9223112222 नंबर पर भेज सकते हैं। 

लॉकडाउन से घटी पेट्रोल-डीजल की मांग

देश में मार्च महीने में पेट्रोल की मांग 15.5 प्रतिशत और डीजल की मांग 24 प्रतिशत कम हुई है। कोविड- 19 को फैलने से रोकने के लिये पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन (बंद) जारी है। इस वजह से वाहनों के आवागमन पर रोक है। विमानों में इस्तेमाल होने वाले विमान ईंधन (एटीएफ) की बिक्री भी मार्च में 31 प्रतिशत तक घट गई। देश में सबसे ज्यादा खपत वाले डीजल की खपत 24.2 प्रतिशत गिरकर मार्च में 48 लाख टन रह गई।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भावडीजलपेट्रोल
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: कहीं महंगा तो कहीं स्थिर; OMC ने दी 4 अप्रैल के पेट्रोल-डीजल रेट की अपडेट, पूरी लिस्ट यहां

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?