लाइव न्यूज़ :

Petrol-Diesel Price: लॉकडाउन के 13वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दाम स्थिर, जानें 6 अप्रैल का आपके शहर का रेट

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 6, 2020 06:27 IST

भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतों की हर दिन समीक्षा की जाती है। हालांकि पिछले एक हफ्ते से इसके दाम में स्थिरता है। पेट्रोलियम कंपनियां रोजाना सुबह 6 बजे नई कीमत जारी करती हैं।

Open in App
ठळक मुद्देपिछली बार 16 मार्च को पेट्रोल, डीजल के दाम संशोधित किए गए थे। आप अपने शहर के पेट्रोल-डीजल के दाम रोजाना SMS के जरिए भी चेक कर सकते हैं।

नई दिल्ली:  लॉकडाउन के 13वें दिन भी पेट्रोल-डीजल के दामों में स्थिरता बरकरार है। पिछले तकरीबन 20 दिनों से पेट्रोल-डीजल के दामों में कोई बदलाव नहीं देखा गया है। इस समय पूरे देश में  21 दिनों लॉकडाउन चल रहा है। सोमवार (6 अप्रैल) को भी पेट्रोल-डीजल की कीमत स्थिर रही है। 

दिल्ली में पेट्रोल 69.59 रुपये प्रति लीटर की दर से बिक रहा है। वहीं, मुंबई में 75.30 रुपये प्रति लीटर, कोलकाता में 72.29 रुपये प्रति लीटर और चेन्नई में पेट्रोल 72.28 रुपये प्रति लीटर है। 

डीजल के दामों की बात करें तो दिल्ली में डीजल कीमत 62.29 रुपये प्रति लीटर है। मुंबई में डीजल 65.21 रुपये और कोलकाता में 64.62 रुपये प्रति लीटर है। चेन्नई में डीजल 65.71 रुपये प्रति लीटर है।

अन्य प्रमुख शहरों में पेट्रोल की कीमत (06 अप्रैल, 2020)आगरा- 71.72 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 67.16 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 72.03 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 76.38 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 73.55 रुपये/लीटरभोपाल- 77.58 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 68.58 रुपये/लीटरचंडीगढ़-  65.82 रुपये/लीटर

अन्य प्रमुख शहरों में डीजल की कीमत (06 अप्रैल, 2020)आगरा- 62.64 रुपये/लीटरअहमदाबाद- 65.19 रुपये/लीटरइलाहाबाद- 62.99 रुपये/लीटरऔरंगाबाद- 66.30 रुपये/लीटरबेंगलुरु- 65.96 रुपये/लीटरभोपाल- 68.29 रुपये/लीटरभुवनेश्वर- 66.70 रुपये/लीटरचंडीगढ़- 59.30 रुपये/लीटर

देश में पिछली बार 16 मार्च को पेट्रोल, डीजल के दाम संशोधित किए गए

देश में फिलहाल पेट्रोल, डीजल के दाम पिछले 15 दिन से लगातार रुके हुए हैं। आखिरी बार 16 मार्च को दाम संशोधित किए गए थे और तब से तेल कंपनियां सरकार द्वारा दोनों ईंधनों में तीन रुपये प्रति लीटर की उत्पाद शुल्क वृद्धि को समायोजित करने में लगीं हैं।

सरकार की तरफ से पेट्रोल, डीजल के उत्पाद शुल्क में तीन रुपये लीटर की वृद्धि से इनके दाम बढ़ सकते थे लेकिन तेल कंपनियों ने वैश्विक बाजार में तेल के दामों में गिरावट का लाभ उठाते हुए इसका बोझ अपने ऊपर ही रखा तथा ईंधन के खुदरा मूल्यों को नहीं बढाया।

सरकार ने इसके अलावा पेट्रोल और डीजल पर विशेष अतिरिक्त उत्पाद शुल्क में आठ रुपये लीटर तक की अतिरिक्त वृद्धि करने की भी अनुमति ली है। आने वाले समय में सरकार इसमें यदि और वृद्धि करना चाहे तो कानून में उसके लिये पहले ही प्रावधान कर लिया गया है।

टॅग्स :पेट्रोल का भावडीजल का भाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: ईंधन की कीमतों ने बढ़ाई टेंशन! क्या भारत में महंगा हो गया पेट्रोल और डीजल? जानें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

कारोबारपाकिस्तान में पेट्रोल की कीमत 458.40, केरोसिन दाम 457.80 और डीजल की कीमत 520.35 रुपये प्रति लीटर?

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: बड़े शहरों में क्या है आज का रेट, यहां देखें पूरी लिस्ट

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 2 अप्रैल की सुबह जारी हुए तेल के दाम, जानें आज कितनी खाली होगी जेब

कारोबार अधिक खबरें

कारोबाररुपये की तेज छलांग! 2013 के बाद सबसे बड़ा उछाल

कारोबारGold Rate Today: 6 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,51,765 प्रति 10 ग्राम

कारोबारपश्चिम एशिया युद्ध के बीच जमकर गाड़ी खरीद कर लोग?, 2025-26 में 13.3 प्रतिशत बढ़कर रिकॉर्ड 2,96,71,064?, जानिए दोपहिया वाहनों की संख्या

कारोबारलेह हवाई अड्डाः उड़ान की संख्या 8 से बढ़कर 18 किया?, रिकार्ड संख्या में पर्यटकों के आने के इंतजार में लद्दाख

कारोबारपल-पल बदलते रंग?, मौसम की मार और किसान परेशान?, आखिर क्या करें?