लाइव न्यूज़ :

पेटीएम की शेयर बाजार में फीकी शुरुआत

By भाषा | Updated: November 18, 2021 13:07 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 नवंबर डिजिटल भुगतान मंच पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस लिमिटेड की शेयर बाजार में सूचीबद्धता के पहले दिन बृहस्पतिवार को फीकी शुरुआत हुई।

पेटीएम के शेयर निर्गम मूल्य से नौ फीसदी नीचे के स्तर पर सूचीबद्ध हुए। प्रारंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) में इसका निर्गम मूल्य 2,150 रुपये तय किया गया था लेकिन बीएसई में इसके शेयर 1,955 रुपये के भाव पर सूचीबद्ध हुए।

एनएसई में पेटीएम का सूचीबद्ध भाव 1,950 रुपये रहा जो निर्गम मूल्य से 9.30 फीसदी कम है।

स्वास्तिक इन्वेस्टमेंट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा, ‘‘भारत में अब तक के सबसे बड़े आईपीओ रहे पेटीएम की शेयर बाजार में कमजोर शुरुआत हुई। हमने इसके भाव निर्गम मूल्य पर रहने की उम्मीद की थी।’’

बहरहाल आईपीओ में मिले जोरदार समर्थन की वजह से बीएसई में कमजोर शुरुआत के बावजूद पेटीएम का बाजार मूल्यांकन 1,26 लाख करोड़ रुपये से अधिक आंका गया।

इसके आईपीओ के अंतिम दिन निर्गम को 1.89 गुना अभिदान मिला था। कंपनी 18,300 करोड़ रुपये मू्ल्य का आईपीओ लेकर आई थी।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?