लाइव न्यूज़ :

पेटीएम आईपीओ के जरिये जुटा सकती है 16,600 करोड़ रुपये

By भाषा | Updated: July 6, 2021 22:47 IST

Open in App

नयी दिल्ली, छह जुलाई डिजिटल भुगतान कंपनी पेटीएम प्रारम्भिक शेयर बिक्री के जरिये 16,600 करोड़ रुपये जुटाने के लिये अपने शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है। इससे कंपनी का पूंजी मूल्यांकन 1.78 लाख करोड़ रुपये तक हो सकता है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

पेटीएम की असाधारण आम बैठक 12 जुलाई को होनी है। इस बैठक में कंपनी नई इक्विटी जारी कर 12,000 करोड़ रुपये तक जुटाने की मंजूरी ले सकती है।

सूत्र के अनुसार शेष 4,600 करोड़ रुपये की राशि कंपनी के मौजूदा और पात्र शेयरधारकों के शेयरों की बिक्री से जुटाये जायेंगे। ‘‘कंपनी आईपीओ के जरिये 16,600 करोड़ रुपये के करीब जुटाने के लिये शेयरधारकों की मंजूरी ले सकती है। कंपनी के मौजूदा शेयरधारकों, पूर्व और वर्तमान कर्मचारियों ने भी इस प्रक्रिया में अपने शेयर बेचने का विकल्प चुना है।’’

सूत्र ने कहा, ‘‘कंपनी का मूल्यांकन इससे 1.78 लाख करोड़ रुपये से लेकर 2.2 लाख करोड़ रुपये के दायरे में पहुंच सकता है।’’

मूल्यांकन के इस दायरे से पेटीएम 10 शीर्ष वित्तीय सेवा कंपनियों में शामिल हो जायेगी।

पेटीएम के शेयरधारकों में अलीबाबा का ऐंट समूह (29.71 प्रतिशत), साफ्टबैंक विजन फंड (19.63 प्रतिशत), सैफ पार्टनर्स (18.56 प्रतिशत) और विजय शेखर शर्मा (14.67 प्रतिशत) शामिल हैं। इसके अलावा एजीएच होल्डिंग, टी रोव प्राइस, डिस्कवरी कैपिटल और बार्कशायर हैथवे प्रत्येक की कंपनी में दस प्रतिशत से कम शेयर होल्डिंग है।

कंपनी प्रारम्भिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के लिये अगले सप्ताह सेबी के पास दस्तावेज जमा करा सकती है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान