लाइव न्यूज़ :

पेटीएम ने ईशॉप्स को शेयरों में बदलने के लिए कर्मचारियों को 22 सितंबर तक का समय दीया

By भाषा | Updated: September 18, 2021 00:14 IST

Open in App

नयी दिल्ली 17 सितंबर डिजिटल भुगतान और वित्तीय कंपनी पेटीएम ने अक्टूबर में 16,600 करोड़ रुपये के आईपीओ लाने की योजना से पहले अपने कर्मचारियों को कर्मचारी शेयर विकलप योजना (ईशाप्स) को शेयरों में बदलने के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया है। इस खबर से जुड़े एक सूत्र ने यह जानकारी दी।

सूत्रों ने बताया कि पेटीएम की मूल कंपनी वन97 कम्युनिकेशंस ने अपने कर्मचारियों को भेजे एक ईमेल में पूछा है कि क्या वे अपने कर्मचारी शेयर विकल्प योजना (ईएसओपी) को शेयरों में परिवर्तित करने में इच्छुक है।

ईमेल के अनुसार कर्मचारियों को ईएसओपी पर निर्णय के लिए 22 सितंबर तक का समय दिया गया है।

सूत्रों ने कहा कि नामित कर्मचारियों के लिए शेयर बेचने या खरीदने की समय सीमा 27 सितंबर है जबकि प्रमुख प्रबंधन कर्मचारी और शेयरधारकों के लिए यह समय सीमा 22 सितंबर है।

उन्होंने कहा, ‘‘निर्णय लेने के बाद उनमे कोई बदलाव नहीं किया जाएगा। सितंबर 2021 तक पेटीएम की कुल चुकता पूंजी 60,72,74,082 रुपये है।’’

कंपनी रजिस्ट्रार (आरओसी) की फाइलिंग के अनुसार पेटीएम के 200 से अधिक कर्मचारियों ने अपने ईएसओपी को शेयरों में बदल दिया है।

सूत्रों ने कहा, ‘‘चुकता पूंजी और लगभग 1.47 लाख करोड़ रुपये के अनुमानित मूल्यांकन के आधार पर पेटीएम अपने कर्मचारियों के लिए अपार धन सृजन को बढ़ावा देगा।’’

पेटीएम ने भुगतान उद्योग में सबसे अधिक सकल व्यापारिक मूल्य 4.03 लाख करोड़ रुपये की सूचना दी है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वक्या ख्वाजा आसिफ इज़राइल पर पोस्ट करते समय नशे में थे? डिलीट की गई पोस्ट से मचा बवाल

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?

क्राइम अलर्टअशोक खरात केसः 130 फर्जी बैंक खाता,  63 करोड़ रुपये से अधिक लेन-देन, आधार कार्ड, पैन कार्ड और तस्वीरें शामिल

भारतSIR के बाद यूपी की अंतिम वोटर लिस्ट जारी, 2.05 करोड़ वोटरों के नाम हटाए गए, ऐसे चेक करें लिस्ट में अपना नाम

भारतझलारिया गांवः 60 फीट गहरे बोरवेल, 18 घंटे बाद भी ढाई साल का बच्चा फंसा?, बचाव अभियान जारी, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारकिसान को 9000, महिला को 3000 और ग्रेजुएट युवा को 3,000 रुपये?, भाजपा का 'संकल्प पत्र' जारी, अमित शाह ने खेला दांव, वीडियो

कारोबारनेपाल में पेट्रोल 17, किरोसिन-डीजल 25 रुपया महंगा?, सिलेंडर की कीमत में 100 रुपये की बढ़ोतरी, नई दरें 10 अप्रैल से लागू

कारोबारAgricultural Land Tax Rules: बिना टैक्स चुकाए कैसे बेचें अपनी कृषि भूमि? जानें टैक्स बचाने के कानूनी रास्ते

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: ग्लोबल टेंशन के बीच तेल कंपनियों ने जारी किए नए दाम, जानें आज कितनी ढीली होगी जेब

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान