लाइव न्यूज़ :

यात्री वाहनों की बिक्री मार्च में 28 प्रतिशत बढ़ी, दोपहिया वाहनों में 35 प्रतिशत की गिरावट: फाडा

By भाषा | Updated: April 8, 2021 11:31 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ अप्रैल यात्री वाहनों की खुदरा बिक्री मार्च महीने में पिछले साल की समान अवधि के मुकाबले 28.39 प्रतिशत बढ़कर 2,79,745 इकाई पर पहुंच गई। पिछले साल कोविड-19 महामारी के प्रकोप के चलते बिक्री काफी कम रही थी। वाहन डीलरों के संगठन फेडरेशन ऑफ ऑटोमोबाइल डीलर्स एसोसिएशन (फाडा) ने यह जानकारी दी।

फाडा द्वारा 1,482 क्षेत्रीय परिवहन कार्यालयों (आरटीओ) में से 1,277 आरटीओ से वाहनों के पंजीकरण के आंकड़े जुटाए गए हैं। मार्च, 2020 में यात्री वाहनों की बिक्री 2,17,879 इकाई रही थी।

हालांकि, समीक्षाधीन महीने में दोपहिया की बिक्री 35.26 प्रतिशत घटकर 11,95,445 इकाई रह गई, जो एक साल पहले समान महीने में 18,46,613 इकाई रही थी।

इस दौरान वाणिज्यिक वाहनों की बिक्री भी 42.2 प्रतिशत घटकर 67,372 इकाई रह गई, जो मार्च, 2020 में 1,16,559 इकाई रही थी।

इसी तरह तिपहिया वाहनों की बिक्री भी 50.72 प्रतिशत घटकर 38,034 इकाई रह गई, जो एक साल पहले इसी महीने में 77,173 इकाई रही थी।

हालांकि, इस दौरान ट्रैक्टर की बिक्री 29.21 प्रतिशत बढ़कर 69,082 पर पहुंच गई।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टBihar Crime: स्कूल गार्ड ने 5 साल के बच्चे का पहले रेप किया, फिर काट डाला गला और गुप्तांग, लाश को हॉस्टल की सीढ़ियों पर फेंका

भारतअसम में चुनाव समाप्त होने के बाद खाटू श्याम मंदिर पहुंचे हिमंता बिस्वा सरमा?, कहा-एनडीए को भारी बहुमत, 126 में से 100 सीट जीतेंगे?, वीडियो

भारतइस्लामाबाद में यूएस-ईरान वार्ता शुरू, तेहरान का 10 सूत्रीय प्रस्ताव, तो वॉशिंगटन का 15 सूत्रीय प्लान, बातचीत की टेबल पर बड़ी चुनौती

भारतबाल-बाल बचे छगन भुजबल?, पायलट ने हेलीकॉप्टर को पार्किंग स्थल पर उतरा, बड़ा हादसा टला, CM फडणवीस ने दिए जांच आदेश, वीडियो

भारतनीतीश कुमार का नंबर 7 से खास लगाव?, योजनाओं का नाम “7 निश्चय” रखा और 7 सर्कुलर रोड वाले बंगले में होंगे शिफ्ट?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें

कारोबार10 अप्रैल सोने का भाव?, जानिए 18, 22 और 24 कैरेट के लिए आपको कितना पैसा देना होगा?