लाइव न्यूज़ :

पैनेसिया बॉयोटेक ने स्पुतनिक-वी टीके के दूसरे ‘कंपोनेन्ट’ की भारत में आपूर्ति की

By भाषा | Updated: September 7, 2021 19:18 IST

Open in App

नयी दिल्ली, सात सितंबर पैनेसिया बॉयोटेक ने रूस के स्पुतनिक वी टीके के दूसरे ‘कंपोनेन्ट’ के पहली खेप की आपूर्ति की है। इस टीके का विनिर्माण कंपनी ने भारत में बेचने के लिये किया है।

दवा कंपनी पैनेसिया बॉयोटेक और रूस के डायरेक्ट इनवेस्टमेंट फंड (आरडीआईएफ) ने संयुक्त बयान में कहा कि यह टीके के दूसरे ‘कंपोनेन्ट’ की पहली खेप है। इसका उत्पादन और आपूर्ति कंपनी ने किया है।

स्पुतनिक वी टीके में दोनों खुराक की विशेषताएं अलग-अलग हैं। यानी कोविड टीके की दोनों खुराकों में अलग-अलग तत्वों का समावेश होता है।

बयान में कहा गया है कि यह दोनों खुराकों के लिए समान वितरण तंत्र का उपयोग करने वाले टीकों की तुलना में लंबी अवधि के लिए प्रतिरक्षा प्रदान करता है।

पैनेसिया बॉयोटेक ने सोमवार देर रात शेयर बाजार को दी सूचना में कहा कि स्पुतनिक वी के दूसरे ‘कंपोनेन्ट’ का विनिर्माण कंपनी के हिमाचल प्रदेश स्थित टीका विनिर्माण केंद्र में हुआ है।

इसका वितरण डा. रेडडीज लैबोरेटरीज के जरिये किया जाएगा जो आरडीआईएफ और पैनेसिया बॉयोटेक की भागीदार है।

पेनेसिया बायोटेक के प्रबंध निदेशक राजेश जैन ने कहा, ‘‘पेनेसिया बायोटेक स्पुतनिक- वी टीके के कम्पोनेंट- दो (एडी5) की पहले खेप को सफलतापूर्वक उत्पादित कर और जारी करते हुये प्रसन्नता महसूस रही है। और भी खेपे अभी उत्पादन के तहत हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वहैती में पर्यटकों के बीच लोकप्रिय किले में भगदड़, 30 लोगों की मौत हो गई और कई घायल, वीडियो

क्राइम अलर्टTCS Nashik: आईटी कंपनी कार्यालय में यौन उत्पीड़न और "जबरन धर्मांतरण"?, केंद्रीय मंत्री संजय कुमार ने तेलंगाना डीजीपी से कहा- बैठक बुलाए और...

क्रिकेटइंडियन प्रीमियर लीगः पिछले 8 मैच आंकड़े, RCB 6 और MI 2 मैच जीते?, आईपीएल में 200 से अधिक रनों का बचाव करते हुए सबसे अधिक जीत

पूजा पाठPanchang 13 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

पूजा पाठRashifal 13 April 2026: आज मिथुन राशिवालों को मिल सकती है बड़ी कामयाबी, जानें सभी राशियों भविष्य

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?

कारोबारनारी शक्ति वंदन: सिवनी की बेटी रंजीता के स्टार्ट-अप ने किया कमाल, अगरबत्ती उद्योग में 10 महिलाओं को दिया रोजगार और 25 लाख का टर्नओवर

कारोबार4,13,003.23 करोड़ रुपये की बढ़ोतरी, एचडीएफसी और आईसीआईसीआई बैंक को सबसे अधिक लाभ?, अस्थायी युद्धविराम को लेकर बाजार में हलचल

कारोबारAsha Bhosle net worth: संगीत ही नहीं, बिजनेस से भी कमाई?, जानिए आशा भोसले कितनी अमीर थीं?

कारोबारTDS TRACES 2.0: अब टैक्स रिटर्न और रिफंड होगा और भी आसान, TRACES 2.0 के साथ बदल जाएगा टैक्स भरने का अनुभव