लाइव न्यूज़ :

विदेशों में पामोलिन, सोयाबीन में मजबूती से यहां भी भाव ऊंचे, सरसों, मूंगफली पूर्ववत

By भाषा | Updated: December 22, 2020 18:37 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 22 दिसंबर अमेरिका के शिकागो में सोयाबीन और मलेशिया के बाजारों में पॉम तेल का भाव ऊंचा बोले जाने से स्थानीय तेल तिलहन बाजार में मंगलवार को सोयाबीन, पामोलिन तेलों के भाव 50 से 100 रुपये क्विंटल तक ऊंचे बोले गये।

बाजार सूत्रों के अनुसार कल रात से शिकागो में सोयाबीन डीगम आधा प्रतिशत, सोयाबीन बीज दो प्रतिशत और सोयाबीन डीओसी का भाव डेढ प्रतिशत तक ऊंचा बोला गया। यही वजह रही कि स्थानीय तेल तिलहन बाजार में सोयाबीन मिल डिलीवरी दिल्ली का भाव 50 रुपये बढ़कर 11,850 रुपये क्विंटल, वहीं सोयाबीन मिल डिलीवरी इंदौर का भाव भी 50 रुपये बढ़कर 11,550 रुपये क्विंटल हो गया।

मलेशिया में पॉम तेल का बाजार .25 प्रतिशत बढ़ने से कच्चा पॉम तेल एक्स कांडला भाव 70 रुपये बढ़कर 9,350 रुपये, आरबीडी पामोलिन दिल्ली 50 रुपये बढ़कर 10,850 रुपये हो गया। पामोलिन, कांडला भी 50 रुपये बढ़कर 9,950 रुपये क्विंटल बोला गया। हालांकि इस दौरान बिनौला मिल डिलीवरी तेल का भाव 10,250 रुपये पर टिका रहा।

सरसों तेल दादरी 12,050 रुपये और मूंगफली मिल डिलीवरी तेल गुजरात का भाव 13,500 रुपये पर पूर्ववत बोला गया। सोयाबीन और पामोलिन के भाव देशी तेलों से नीचे रहने के कारण इनमें मांग बरकरार है। क्योंकि देशी तेलों के भाव अभी भी इनके मुकाबले ऊंचे हैं।

सूत्रों का कहना है कि सरकार को घरेलू तिलहन उत्पादन को बढ़ाने पर जोर देना चाहिये।

तेल-तिलहन बाजार में थोक भाव इस प्रकार रहे- (भाव- रुपये प्रति क्विंटल)

सरसों तिलहन - 6,080 - 6,130 (42 प्रतिशत कंडीशन का भाव) रुपये।

मूंगफली दाना - 5,385- 5,450 रुपये।

मूंगफली तेल मिल डिलिवरी (गुजरात)- 13,500 रुपये।

मूंगफली साल्वेंट रिफाइंड तेल 2,115 - 2,175 रुपये प्रति टिन।

सरसों तेल दादरी- 12,050 रुपये प्रति क्विंटल।

सरसों पक्की घानी- 1,850 -2,000 रुपये प्रति टिन।

सरसों कच्ची घानी- 1,970 - 2,080 रुपये प्रति टिन।

तिल मिल डिलिवरी तेल- 11,100 - 15,100 रुपये।

सोयाबीन तेल मिल डिलिवरी दिल्ली- 11,850 रुपये।

सोयाबीन मिल डिलिवरी इंदौर- 11,550 रुपये।

सोयाबीन तेल डीगम, कांडला- 10,750 रुपये।

सीपीओ एक्स-कांडला- 9,350 रुपये।

बिनौला मिल डिलिवरी (हरियाणा)- 10,250 रुपये।

पामोलीन आरबीडी, दिल्ली- 10,850 रुपये।

पामोलीन कांडला- 9,950 रुपये (बिना जीएसटी के)।

सोयाबीन तिलहन मिल डिलिवरी भाव 4,300 - 4,525, लूज में 4,350- 4,410 रुपये।

मक्का खल (सरिस्का) - 3,450 रुपये।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

भारत1400000 महिलाएं लोकल गवर्नमेंट बॉडीज में कर रहीं काम?, नारी शक्ति वंदन को समर्पित?, पीएम मोदी बोले-नया इतिहास रचने के करीब, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...