लाइव न्यूज़ :

‘छह अरब डॉलर की विस्तारित कोष सुविधा पर आईएमएफ के साथ पाकिस्तान की बातचीत विफल नहीं हुई’

By भाषा | Updated: October 18, 2021 23:32 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 18 अक्टूबर पाकिस्तान की अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) के साथ छह अरब डॉलर की विस्तारित कोष सुविधा (ईईएफ) फिर शुरू करने के लिए बातचीत विफल नहीं हुई है और सरकार समावेशी और सतत वित्तीय वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत कर रही है। वित्त और राजस्व मामले पर प्रधानमंत्री के सलाहकार शौकत तारिन ने सोमवार को यह बात कही।

तारिन का यह बयान तब आया जब एक दिन पहले कई मीडिया रिपोर्ट में उनके हवाले से कहा गया कि पाकिस्तान और अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष के बीच एक अरब डॉलर के ऋण की किस्त और देश को एक अच्छा आर्थिक प्रमाणपत्र जारी करने के लिए बातचीत का कोई निष्कर्ष नहीं निकला।

उन्होंने कहा, ‘‘सरकार समावेशी और सतत आर्थिक वृद्धि के लिए कड़ी मेहनत कर रही है, जिससे समाज के सभी वर्गों, विशेषकर गरीबों को लाभ हो।’’

उन्होंने कहा, ‘‘मैं नहीं जानता कि किस आधार पर कुछ लोगों ने यह बात कही है कि वार्ता विफल हो गई है, वे पूरी तरह से गलत हैं।’’

तारिन ने कहा कि वित्त सचिव अभी भी वाशिंगटन में हैं और संबंधित आईएमएफ अधिकारियों के साथ बातचीत कर रहे हैं। वह किसी भी सलाह के लिए एफबीआर (फेडरल बोर्ड ऑफ रेवेन्यू) के अध्यक्ष के साथ-साथ उनके संपर्क में हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

क्रिकेटबाबर आज़म PSL में 4000 रन बनाने वाले पहले बल्लेबाज़ बने

भारतमियांपुर गांव को रविंद्र नगर कहिए जनाब?, सीएम योगी बोले-गांव में मियां नहीं तो नाम क्यों?, लखीमपुर खीरी से बंगाल चुनाव में खेला दांव?

भारतबांका राजकीय इंजीनियरिंग कॉलेज परिसरः क्लासरूम में आपत्तिजनक थे छात्र और छात्रा?, आग की तरह अफवाह फैली, जमकर नारेबाजी

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें