लाइव न्यूज़ :

पाक को औद्योगीकरण में तेजी लाने, रोजगार मुहैया कराने के लिए निवेश की जरूरत: इमरान खान

By भाषा | Updated: October 11, 2021 23:22 IST

Open in App

इस्लामाबाद, 11 अक्टूबर पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने सोमवार को कहा कि उनके देश को औद्योगिकीकरण में तेजी लाने और अपनी बढ़ती आबादी को रोजगार मुहैया कराने के लिए विशेष रूप से चीन से निवेश की जरूरत है।

चीन-पाकिस्तान आर्थिक गलियारे (सीपीईसी) के तहत स्थापित किए जा रहे विशेष आर्थिक क्षेत्रों (एसईजेड) में चीनी निवेशकों की एक बैठक की अध्यक्षता करते हुए, खान ने संबंधित अधिकारियों को अधिक से अधिक चीनी निवेशकों को आकर्षित करने के लिए भूमि और कर प्रोत्साहन उपलब्ध कराने के भी निर्देश दिये।

खान ने कहा, “पाकिस्तान को औद्योगीकरण में तेजी लाने के लिए निवेश की जरूरत है। हमारी बढ़ती आबादी के लिए अधिकतम रोजगार के अवसर पैदा करना महत्वपूर्ण है, जिनमें से 65 प्रतिशत आबादी 35 वर्ष से कम आयु के हैं।”

उन्होंने कहा, ‘‘संबंधित अधिकारी पाकिस्तान में निवेश करने और एसईजेड को स्थापित करने के लिए अधिक से अधिक चीनी कंपनियों को आकर्षित करने के लिए भूमि, बिजली और गैस कनेक्शन और कर प्रोत्साहन प्रदान करने के लिए सभी संभव उपाय करें।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: तेल संकट का असर या राहत? जानिए 5 अप्रैल को पेट्रोल-डीजल के ताजा दाम

क्रिकेटशुभमन गिल कब तक करेंगे आईपीएल 2026 में वापसी? इंजरी कितनी गंभीर? जानें

भारतWest Asia Conflict: युद्धग्रस्त ईरान में फंसे 345 भारतीय, आर्मेनिया के रास्ते वतन लौटे; भारत की कूटनीतिक जीत

विश्वUS-Israel-Iran War: ट्रंप का दावा- "तेहरान हमले में ईरानी सैन्य नेता ढेर", IDF ने हिज्बुल्लाह और ईरान के 200 से ज्यादा ठिकानों को बनाया निशाना

भारतKotma Building Collapses: 4 मंजिला इमारत हुई जमींदोज, 2 लोगों की मलबे में दबकर मौत; कई अब भी फंसे

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारवायनाड पुनर्वासः 200 से अधिक लोगों की मौत और 5.38 करोड़ रुपये खर्च?, कांग्रेस ने धनराशि का हिसाब किया सार्वजनिक

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम