लाइव न्यूज़ :

ओवीएल ने सेनेगल ब्लॉक में एफएआर लिमिटेड की हिस्सेदारी 4.5 करोड़ डॉलर में हासिल की

By भाषा | Updated: November 11, 2020 12:15 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 11 नवंबर सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी तेल और प्राकृतिक गैस निगम लिमिटेड (ओएनजीसी) की विदेश शाखा ओएनजीसी विदेश लिमिटेड (ओवीएल) ने बुधवार को बताया कि उसने सेनेगल ब्लॉक में संगोमर तेल परियोजना में ऑस्ट्रेलियाई कंपनी एफएआर लिमिटेड की हिस्सेदारी 4.5 करोड़ डॉलर में अधिग्रहित की है।

ओवीएल ने एक बयान में कहा कि उसने एफएआर लिमिटेड के पूर्ण स्वामित्व वाली सहायक कंपनी एफएआर सेनेगल आरएसएसडी एसए के साथ एक समझौता किया है, जिसके तहत उसे उत्खनन क्षेत्र (संगोमर फील्ड) में 13.66 प्रतिशत भागीदारी हिस्सेदारी हासिल होगी। इसके अलावा रूफिस्क, संगोमार ऑफशोर और संगोमार डीप ऑफशोर (आरएसएसडी) ब्लॉक, ऑफशोर सेनेगल के अन्य ठेका क्षेत्र (उत्खनन क्षेत्र) में 15 प्रतिशत भागीदारी हिस्सेदारी भी मिलेगी।

आरएसएसडी ब्लॉक में अन्य हिस्सेदार वुडसाइड एनर्जी (सेनेगल) बीवी (वुडसाइड), कैप्रीकॉर्न सेनेगल लिमिटेड (केयर्न्स) और ली सोसाइटी देस पेट्रोल्स डू सेनेगल (पेट्रोसेन - सेनेगल की राष्ट्रीय तेल कंपनी) हैं।

बयान में कहा गया कि इस अधिग्रहण के लिए नियामक मंजूरी सहित अन्य जरूरी मंजूरियां मिलनी बाकी हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें