लाइव न्यूज़ :

प्राइम डे पर 2,400 से अधिक लघु एवं मझोले उद्यम अपने उत्पाद पेश करेंगे : अमेजन इंडिया

By भाषा | Updated: July 18, 2021 13:50 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 18 जुलाई अमेजन इंडिया ने कहा है कि ‘प्राइम डे’ के लिए 100 से अधिक लघु एवं मझोले उद्यम (एसएमबी) विभिन्न श्रेणियों में 2,400 नए उत्पाद पेश करेंगे। इन एसएमबी में स्टार्टअप इकाइयां, महिला उद्यमी, कारीगर और बुनकर शामिल हैं।

अमेजन इस प्रमुख सेल कायक्रम का आयोजन भारत में 26-27 जुलाई को करने जा रही है।

कंपनी ने रविवार को एक बयान में कहा, ‘‘100 से अधिक एसएमबी जिनमें स्टार्ट अप और ब्रांड, महिला उद्यमी, कारीगर और बुनकर शामिल हैं, विभिन्न श्रेणियों में 2,400 से अधिक उत्पाद पेश करेंगे। इनमें होम और किचन, फैशन, सौंदर्य, आभूषण, स्टेशनरी, लॉन और बगीचा, किराना और इलेक्ट्रॉनिक्स उत्पाद शामिल हैं।’’

बयान में कहा गया है कि 450 से अधिक शहरों के ‘अमेजन पर 75,000 से अधिक स्थानीय दुकानदार विक्रेता’ प्राइम डे पर पहली बार अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे।

अमेजन इंडिया के निदेशक (एमएसएमई एवं बिक्री भागीदार अनुभव) प्रणव भसीन ने कहा, ‘‘छोटे कारोबारियों को सशक्त करने के अपने प्रयासों को जारी रखते हुए हम इस बार प्राइम डे एसएमबी को समर्पित कर रहे हैं। अमेजन पर 75,000 से अधिक स्थानीय दुकानदार प्राइम डे पर पहली बार अपने उत्पादों की बिक्री करेंगे।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

क्रिकेटआईपीएल 2026 में CSK को मिली पहली जीत, अपने गढ़ में दिल्ली कैपिटल्स को 23 रनों से हराया

भारतबिहार में दुखद घटना, कटिहार में कई वाहनों की टक्कर में 10 लोगों की मौत, 25 घायल

क्रिकेटCSK vs DC: संजू सैमसन ने दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मचाई बल्ले से तबाही, जड़ा चौथा IPL शतक, रोहित-कोहली के एलीट क्लब में हुए शामिल

भारतबिहार में 15 अप्रैल को बीजेपी के नेतृत्व वाली नई NDA सरकार बनने की तैयारी, नीतीश कुमार के सीएम पद से हटने की संभावना

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें