लाइव न्यूज़ :

उद्योगों में गुणवत्ता, उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए उद्योग मंथन का आयोजन

By भाषा | Updated: January 5, 2021 21:16 IST

Open in App

नयी दिल्ली, पांच जनवरी सरकार ने मंगलवार को कहा कि भारतीय उद्योग में गुणवत्ता और उत्पादकता को बढ़ावा देने के लिए क्षेत्रवार ‘उद्योग मंथम’ के नाम से वेब गोष्ठी की एक श्रृंखला का आयोजन चार जनवरी से दो मार्च के बीच किया जा रहा है।

एक आधिकारिक बयान के मुताबिक उद्योग मंथन चुनौतियों, अवसरों की पहचान करेगा और समाधान तथा सबसे बढ़िया तौर-तरीकों पर विचार करेगा।

वाणिज्य मंत्रालय ने कहा, ‘‘यह बातचीत उद्योगों और क्षेत्रों में गुणवत्ता तथा उत्पादकता बढ़ाने के लिए ‘वोकल फॉर लोकल’ को बढ़ावा देने और आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने में योगदान करेगी।’’

इस वेब गोष्ठी का आयोजन वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के तहत आने वाले उद्योग और आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी), भारतीय गुणवत्ता परिषद, राष्ट्रीय उत्पादकता परिषद और उद्योग संघ मिलकर कर रहे हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: 12 अप्रैल को प्रमुख शहरों में पेट्रोल-डीजल के दाम घोषित, जानें दिल्ली से मुंबई तक की कीमतें

क्राइम अलर्टVIDEO: तांत्रिक के कहने पर गंगा में बेटे को 12 घंटे डुबोए रखा, सांप के डसे नाबालिग ने तोड़ा दम

विश्वअमेरिका-ईरान वार्ता के तीन दौर बेनतीजा, जेडी वैंस बोले- हमने 'बेस्ट ऑफर' दिया लेकिन बात नहीं बनी

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?