लाइव न्यूज़ :

एमएसएमई क्षेत्र की समस्याओं पर ध्यान देगा 170 संघों का संगठन

By भाषा | Updated: June 21, 2021 20:57 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 21 जून महामारी से बुरी तरह प्रभावित सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यम (एमएसएमई) क्षेत्र की समस्याओं से निपटने के उद्देश्य से करीब 170 उद्योग संघों ने मिलकर ऑल इंडिया काउंसिल ऑफ एमएसएमई (एआईसीए) का गठन किया है।

एआईसीए ने एक बयान में कहा कि कोविड-19 महामारी से देश के हर उद्योग पर असर पड़ा है और एमएसएमई बार-बार लगाए गए लॉकडाउन की वजह से सबसे ज्यादा प्रभावित हुए हैं।

इसमें कहा गया कि कार्यबल से लेकर कच्ची सामग्री की कीमतों तक तमाम चीजों की वजह से एमएसएमई के अस्तित्व पर चुनौती पैदा होती रही है।

बयान के अनुसार, "एआईसीए ने आज घोषणा की कि 170 उद्योग संघों ने भारत भर के दो लाख एमएसएमई के सामने कोविड के बाद आयी समस्याओं पर ध्यान देने के लिए हाथ मिलाया है।"

एमएसएमई क्षेत्र देश में कुल रोजगार में करीब 30 प्रतिशत का योगदान देता है और भारत की कुल जीडीपी में भी उसका इससे कुछ अधिक का योगदान है।

बयान में कहा गया, "हम भारत सरकार द्वारा पहली बार लॉकडाउन लगाए जाने के बाद से एक मुख्य संगठन के तहत इन सभी संघों को जोड़ने पर काम करते आ रहे थे। हम बिंदुओं पर ध्यान देने और समस्याओं से निपटने के लिए संबंधित मंत्रालयों के साथ सिफारिशों का मसौदा साझा करेंगे।"

एआईसीएस की कोर समिति के सदस्यों में कोडिसिया (कोयंबटूर जिला लघु उद्योग संघ) के अध्यक्ष एम वी रमेश बाबू, अराइज के चैयरमैन योगेश पवार और सिएमा (सदर्न इंडिया इंजीनियरिंग मैन्युफैक्चरर्स एसोसियेशन) के अध्यक्ष के वी कार्तिक शामिल हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टअम्मा आपको घर पहुंचा दूं, जीशान ने 70 साल की कश्मीरी देवी को भरोसे में लिया और जंगल ले जाकर पत्थर से मार डाला, 2000 रुपये और मोबाइल लूटा?

भारतपश्चिम बंगाल में एसआईआर कोई मुद्दा नहीं?, मिथुन चक्रवर्ती ने कहा- सीएम बनर्जी ने 15 साल में कोई काम नहीं किया, बेवजह हंगामा कर रहीं

क्राइम अलर्टविलासितापूर्ण जीवन जीना है?, सहपाठी मोहंती को नकली बंदूक दिखाकर कार में बैठाया, 50000 रुपये फिरौती, बिहार, झारखंड, केरल और बेंगलुरु के रहने वाले 4 आरोपी

क्राइम अलर्टनोएडा में सैलरी बढ़ाने की मांग कर रहे कर्मचारियों का गुस्सा फूटा?, वाहन में लगाई आग, पत्थर फेंके, संपत्ति नकुसान?, भारी संख्या में पुलिस बल तैनात, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...

कारोबारगर्मी आते ही देश के कई हिस्सों में जलसंकट की आहट, निपटने की बढ़ती चुनौती?