लाइव न्यूज़ :

दिल्ली-एनसीआर में ब्लिंकिट पर नहीं हो रहा ऑर्डर, डिलीवरी पार्टनर्स के हड़ताल के कारण सर्विस ठप

By अंजली चौहान | Updated: April 15, 2023 11:58 IST

ब्लिंकिट की संशोधित वेतन संरचना के अनुसार, इसके डिलीवरी अधिकारियों को 25 प्रति रुपये डिलीवरी के बजाय 15 प्रति रुपये डिलीवरी का न्यूनतम शुल्क प्राप्त होगा।

Open in App
ठळक मुद्देब्लिंकिट के वेतन संरचना में बदलाव के कारण ग्राहक नहीं ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैंदिल्ली-एनसीआर के ग्राहक ब्लिंकिट पर अपना ऑर्डर नहीं कर पा रहे हैं

नई दिल्ली: जोमैटो की फटाफट किराना पहुंचाने वाली इकाई 'ब्लिंकिट' ने दिल्ली-एनसीआर के लोगों को बड़ा झटका दिया है। दरअसल, दिल्ली-एनसीआर के विभिन्न हिस्सों में इसके 50 स्टोर बंद होने के बाद फिलहाल के लिए 'अस्थायी रूप से अनुपलब्ध' हो गई है।

यह घटना तब हुई है जब कंपनी ने डिलीवरी पार्टनर के वेतन ढांचे में बदलाव किया है। इस बदलाव के बाद डिलीवरी पार्टनर अपने वेतन में बदलाव के कारण इसका विरोध कर रहे हैं। 

ब्लिंकिट की संशोधित वेतन संरचना के अनुसार, इसके डिलीवरी अधिकारियों को 25 प्रति रुपये डिलीवरी के बजाय 15 प्रति रुपये डिलीवरी का न्यूनतम शुल्क प्राप्त होगा। इस बीच, दिल्ली और एनसीआर के कई हिस्सों में नियमित ग्राहक पिछले कुछ दिनों से ब्लिंकिट ऐप पर अपने ऑर्डर नहीं दे पाए हैं। ऐप पर ग्राहकों के पास लिखा आ रहा है कि "अधिक मांग के कारण, अस्थायी रूप से अनुपलब्ध"।

इस मुद्दे को लेकर सोशल मीडिया पर तमाम तरह की वीडियो वायरल हो रही है। मामला सामने आने के बाद इस पर प्रतिक्रिया देते हुए भाजपा नेता कपिल मिश्रा ने डिलीवरी पार्टनर्स का समर्थन किया है।

कपिल मिश्रा ने ट्विटर पर अपने कर्मचारियों के साथ "अन्याय" करने के लिए ब्लिंकिट प्रबंधन की आलोचना की। उन्होंने पुराने भुगतान ढांचे को वापस करने की भी मांग की। उन्होंने कहा कि कुछ ब्लिंकिट कर्मचारी आए और मुझसे मिले।

ब्लिंकिट अपने कर्मचारियों के साथ जो अन्याय कर रहा है, वह अवैध है। प्रबंधन लाखों परिवारों के जीवन के साथ खिलवाड़ कर रहा है। ब्लिंकिट प्रबंधन को पुराने भुगतान को तुरंत लागू करना चाहिए। प्रति डिलीवरी 25 रुपये से घटाकर 10-15 रुपये करना चाहिए।" कर्मचारियों के साथ धोखा कर रहा है। 

इस बीच, जोमैटो की अन्य खाद्य वितरण सेवाएं सामान्य रूप से जारी रहीं। पिछले साल जोमैटो ने ब्लिंकिट जो पहले ग्रोफर्स के नाम से जाना जाता था को 550 मिलियन डॉलर में खरीदा था। 

टॅग्स :जोमैटोदिल्लीभोजन
Open in App

संबंधित खबरें

भारतघायल हूं इसलिए घातक हूं?, राघव ने एक्स पर किया पोस्ट, मैं बोलना नहीं चाहता था, मगर चुप रहता तो बार-बार दोहराया गया झूठ भी सच लगने लगता, वीडियो

भारतLPG Cylinder Update: सिलेंडर के लिए अब लंबी वेटिंग खत्म! दिल्ली में बस ID कार्ड दिखाओ और 5KG सिलेंडर पाओ

भारतदिल्ली और उत्तरी भारत के कुछ हिस्सों में महसूस हुए भूकंप के झटके, अफगानिस्तान में आया भूकंप

भारतजो डर गया, समझो मर गया?, सौरभ भारद्वाज ने राघव चड्ढा पर निशाना साधा, कहा- केजरीवाल गिरफ्तार हुए तो विदेश में छिपा?

भारतस्वाति मालीवाल के बाद राघव चड्ढा पर गाज?, आखिर क्यों केजरीवाल के खास लोग छोड़ रहे साथ?

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारपुणे के विशाल भुजबल हैदराबाद में राष्ट्रीय सम्मेलन में सम्मानित

कारोबारपश्चिम एशिया संघर्षः भारत मजबूती से उभरा और हालात का डटकर मुकाबला किया?, विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा- युद्ध से करोड़ों लोग परेशान, वीडियो

कारोबारITR Filing 2026: ITR दाखिल करने से पहले ये बातें जान लेना है बेहद जरूरी, जानें कब से शुरू हो रही है प्रक्रिया और कैसे बचाएं पेनाल्टी

कारोबारGold Rate Today: 4 अप्रैल 2026 को सोना हुआ सस्ता, 24 कैरेट सोने की कीमत ₹ 1,52,650 प्रति 10 ग्राम

कारोबारiPhone जैसा Selfie? Realme 16 5G आया मार्केट में 7000mAh बैटरी, जानें फीचर्स