लाइव न्यूज़ :

अप्रैल-अक्टूबर में कंपनियों की खुली पेशकश 39 प्रतिशत घटकर 9,000 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: December 8, 2020 17:42 IST

Open in App

नयी दिल्ली, आठ दिसंबर सूचीबद्ध कंपनियों की खुली पेशकश चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 39 प्रतिशत घटकर करीब 9,000 करोड़ रुपये रह गई।

भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड की ताजा मासिक रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों द्वारा अप्रैल-अक्टूबर के दौरान 8,973 करोड़ रुपये की 30 खुली पेशकश लाई गईं।

इससे पिछले वित्त वर्ष की इसी अवधि में कंपनियों ने 14,603 करोड़ रुपये की 40 खुली पेशकश की थीं।

सेबी के नियमनों के अनुसार उल्लेखनीय संख्या में शेयरों के अधिग्रहण या सूचीबद्ध कंपनी के नियंत्रण में बदलाव की स्थिति में अधिग्रहण करने वाली कंपनी को सार्वजनिक शेयरधारकों के लिए खुली पेशकश लानी होती है, जिससे उन्हें कंपनी से बाहर निकलने का उचित अवसर मिल सके।

खुली पेशकश प्रबंधन नियंत्रण में बदलाव, अपनी हिस्सेदारी को मजबूत करने या कंपनी में उल्लेखनीय अधिग्रहण के लिए लाई जाती है।

आंकड़ों के अनुसार चालू वित्त वर्ष के पहले सात माह में सबसे अधिक 8,959 करोड़ रुपये की खुली पेशकश प्रबंधन नियंत्रण में बदलाव के लिए लाई गईं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

बॉलीवुड चुस्कीआशा भोसले की सेहत अब कैसी है? पोती ज़नाई भोसले ने दी दिग्गज पार्श्व गायिका की हेल्थ अपडेट

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें