लाइव न्यूज़ :

ओपेक और सहयोगी देश तेल उत्पादन में मामूली वृद्धि बनाये रखेंगे

By भाषा | Updated: December 2, 2021 21:03 IST

Open in App

वाशिंगटन, दो दिसंबर (एपी) तेल निर्यातक देशों के संगठन (ओपेक) और उसके सहयोगी तेल उत्पादक देशों ने कोरोनावायरस के नये स्वरूप ओमीक्रोन को लेकर बढ़ती चिंता के बीच बृहस्पतिवार को अपने तेल उत्पादन में मामूली मासिक वृद्धि बनाए रखने पर सहमति जताई।

कोविड-19 के इसे नये स्वरूप के सामने आने से वैश्विक आर्थिक पुनरूद्धार को लेकर अनिश्चतता की स्थिति बनी है।

सऊदी अरब की अगुवाई में ओपेक देशों के प्रतिनिधियों और रूस की अगुवाई में उनके सहयोगी देशों ने बृहस्पतिवार को तेल उत्पादन में पहले की तरह हल्की मासिक वृद्धि जारी रखने के पक्ष में मतदान किया।

ईंधन के दाम में तेजी को देखते हुए अमेरिका और अन्य प्रमुख तेल उत्पादक देश चाहते थे कि ओपेक और उसके सहयोगी देश तेल उत्पादन बढ़ाएं।

कुछ विश्लेषकों ने अनुमान जताया था कि ओपेक और उसके सहयोगी देश तेल उत्पादन की रणनीति को लेकर सतर्क रुख अपना सकते हैं। वे कोई भी निर्णय करने से पहले कोरोनावायरस के नये स्वरूप के बारे में स्वास्थ्य विशेषज्ञों से और स्पष्टता चाहेंगे।

रिस्टैड एनर्जी के वरिष्ठ तेल बाजार विश्लेषक लुईस डिक्सन ने कहा कि ओपेक और उसके सहयोगी देश अपनी उत्पादन रणनीति में कोई महत्वपूर्ण बदलाव करने से पहले मौजूदा टीकों की असरकारिता का पता लगाने को लेकर और आंकड़ों की प्रतीक्षा करने के लिए तैयार हैं।

अंतरराष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव 70 डॉलर प्रति बैरल के स्तर पर रहा जबकि एक हफ्ते पहले यह 79 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।

एपी

सऊदी अरब के नेतृत्व में ओपेक देशों के अधिकारियों और रूस के नेतृत्व में उनके सहयोगियों ने तेल रिलीज में स्थिर, मामूली मासिक वृद्धि के प्री-ओमाइक्रोन पैटर्न के साथ रहने के लिए गुरुवार को मतदान किया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीदिग्गज गायिका आशा भोसले को पड़ा दिल का दौरा, ब्रीच कैंडी अस्पताल में भर्ती

भारतबंगाल में भाजपा की कोई भी चाल 'चोलबे ना', TMC सांसद शत्रुघ्न सिन्हा ने पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव को लेकर बोले

क्रिकेटपंजाब किंग्स का IPL के इतिहास में 9वीं बार 200 से ज़्यादा रनों का सफल चेज़, SRH को 6 विकेट से हराया

क्रिकेटPBKS vs SRH: पंजाब किंग्स के लिए बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने दूसरा सबसे तेज अर्धशतक जड़ा

भारत'बंगालियों को अल्पसंख्यक नहीं बनने देगी': चुनावी रैली में पीएम मोदी ने पश्चिम बंगाल में UCC लागू करने का वादा किया

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?

कारोबारPetrol-Diesel Price Today: क्या आज महंगे हुए पेट्रोल-डीजल? प्रमुख शहरों की रेट लिस्ट यहाँ देखें