लाइव न्यूज़ :

ओएनजीसी का पहली तिमाही का शुद्ध लाभ 772 प्रतिशत बढ़कर 4,335 करोड़ रुपये पर

By भाषा | Updated: August 14, 2021 13:12 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 14 अगस्त सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी ऑयल एंड नैचुरल गैस कॉरपोरेशन (ओएनजीसी) का शुद्ध लाभ चालू वित्त वर्ष की जून में समाप्त पहली तिमाही में करीब 800 प्रतिशत बढ़ा है। कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उत्पादन में गिरावट की भरपाई तेल कीमतों के लगभग दोगुना होने से हो गई।

कंपनी ने शनिवार को बयान में कहा कि उसका अप्रैल-जून तिमाही का शुद्ध लाभ 772.2 प्रतिशत की बढ़ोतरी के साथ 4,335 करोड़ रुपये पर पहुंच गया। इससे पिछले वित्त वर्ष की समान तिमाही में यह 497 करोड़ रुपये रहा था। बीते वित्त वर्ष की समान तिमाही में कोविड-19 की वजह से लागू लॉकडाउन से मांग में गिरावट आई थी, जिससे कंपनी का मुनाफा प्रभावित हुआ था।

तिमाही के दौरान ओएनजीसी को अपने द्वारा उत्पादित प्रत्येक बैरल कच्चे तेल की बिक्री पर 65.59 डॉलर मिले। इससे पिछले वित्त की समान तिमाही में कंपनी को प्रत्येक बैरल कच्चे तेल पर 28.87 डॉलर प्राप्त हुए थे।

तिमाही के दौरान गैस का दाम 1.79 डॉलर प्रति इकाई रहा। इस दौरान कंपनी का कच्चे तेल का उत्पादन करीब पांच प्रतिशत घटकर 54 लाख टन रहा। वहीं प्राकृतिक गैस का उत्पादन 4.3 प्रतिशत कम यानी 5.3 अरब घनमीटर रहा।

कंपनी ने कहा कि तिमाही के दौरान उसका कुल राजस्व 77 प्रतिशत बढ़कर 23,022 करोड़ रुपये पर पहुंच गया।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारदिल्ली-सहारनपुर-देहरादून एक्सप्रेसवेः 6.5 की बजाय 2.5 घंटे में पहुंचे?, लागत 12,000 से 13,000 करोड़ रुपये, 340 मीटर लंबी काली सुरंग, जानिए 5 मुख्य बातें

भारतनोएडा में प्रदर्शन तेज, फैक्ट्री में कामकाज ठप?, वाहनों और संपत्ति में तोड़फोड़, हाई अलर्ट पर दिल्ली पुलिस, वीडियो

क्राइम अलर्टइको-कार में 9 लोग थे सवार, सीमेंट मिक्सर ट्रक से टक्कर और 9 की मौत, अस्पताल में जिंदगी से लड़ रहे 3, वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीAsha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

भारतलालू यादव को नहीं राहत?, सुप्रीम कोर्ट ने जमीन के बदले नौकरी मामले में सीबीआई एफआईआर रद्द करने से किया इनकार

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारApricot Blossom Festival Ladakh: गांव की सैर, बर्फीले रेगिस्‍तान लद्दाख में धूम-धमाका, देखिए तस्वीरें और वीडियो

कारोबारनागपुर मंडल ने किया कमाल, ब्लॉक्स की बेड़ियां तोड़ ‘धड़ाधड़’ दौड़ी ट्रेनें?

कारोबारनागपुर में तापमान 41 डिग्री सेल्सियस, सिलेंडर की किल्लत नहीं, फिर कतार क्यों?, वाड़ी के अग्रवाल गैस एजेंसी में लगी 2 किमी की लाइन, देखिए तस्वीरें

कारोबारअमेरिका-ईरान वार्ता विफलः कच्चे तेल की कीमत 8 प्रतिशत बढ़कर 104.24 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल, कीमत में आग

कारोबार10 बजे से ईरानी बंदरगाहों की नाकाबंदी शुरू?, ट्रंप ने कहा- ‘सभ्यता को खत्म करने’ की धमकी देने के बाद ईरान वार्ता की मेज पर आया, लेकिन...