लाइव न्यूज़ :

पीएफआरडीए के एनपीएस, एपीवाई योजनाओं के अंशधारकों की संख्या 23 प्रतिशत बढ़ी

By भाषा | Updated: April 15, 2021 19:29 IST

Open in App

नयी दिल्ली, 15 अप्रैल भारतीय पेंशन फंड नियामक एवं विकास प्राधिकरण (पीएफआरडीए) ने बृहस्पतिवार को बताया कि एनपीएस और एपीआई जैसी प्रमुख योजनाओं के अंशधारकों की संख्या 31 मार्च, 2021 को समाप्त वित्त वर्ष के दौरान 23 प्रतिशत बढ़कर 4.24 करोड़ तक पहुंच गई।

पीएफआरडीए के चेयरमैन सुप्रतिम बंद्योपाध्याय ने एक आभासी सम्मेलन में संवाददाताओं को बताया कि पिछला वर्ष कोविड-19 के चलते लागू लॉकडाउन के कारण बेहद चुनौतीपूर्ण रहा, लेकिन इसके बावजूद खाताधारकों की संख्या में लगभग 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।

उन्होंने कहा कि अटल पेंशन योजना (एपीवाई) के अंशधारकों की संख्या में लगभग 33 प्रतिशत की वृद्धि हुई और इसमें 77 लाख से अधिक नए ग्राहक जोडे गए। एपीवाई के खाताधारकों की संख्या 31 मार्च, 2021 तक 2.8 करोड़ से अधिक पहुंच गई।

उन्होंने कहा कि वित्त वर्ष 2020-21 में इन योजनाओं में प्रबंधन के तहत कुल परिसंपत्तियां (एयूएम) 38 प्रतिशत बढ़कर 5.78 लाख करोड़ रुपये तक पहुंच गईं।

बंद्योपाध्याय ने कहा कि नई पेंशन योजना (एनपीएस) के तहत कॉरपोरेट क्षेत्र के लिए अंशधारकों में 16 प्रतिशत और खुदरा क्षेत्र में करीब 32 प्रतिशत का इजाफा हुआ।

उन्होंने कहा कि कॉरपोरेट क्षेत्र में यह वृद्धि और अधिक हो सकती थी। कॉरपोरेट क्षेत्र में काफी आमने-सामने की बैठकों की जरूरत होती, लेकिन साल के दौरान इस तरह की बैठकें महामारी की वजह से पूरी तरह रुक गईं।

हालांकि, इसके बावजूद वित्त वर्ष के दौरान 1,100 नयी कंपनियां एनपीएस योजना से जुड़ीं।

उन्होंने कहा, ‘‘एनपीएस में साल के दौरान हमने छह लाख नए ग्राहक बनाए। इस वित्त वर्ष में हमारी 10 लाख ग्राहक जोड़ने की योजना है। छह लाख नए अंशधारकों का मतलब 11 से 12 प्रतिशत की वृद्धि है।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

विश्वडोनाल्ड ट्रंप ने दी चीन को चेतावनी, कहा- 'ईरान की मदद करने पर भुगतना होगा अंजाम'

क्रिकेटकैच छोड़े तो मैच हारे?, दिल्ली कैपिटल्स के कप्तान अक्षर पटेल ने कहा- बेहद घटिया क्षेत्ररक्षण

पूजा पाठPanchang 12 April 2026: आज कब से कब तक है राहुकाल और अभिजीत मुहूर्त का समय, देखें पंचांग

कारोबारBaisakhi 2026: ट्रेडिशनल से मॉडर्न तक..., इस बैसाखी अपने लुक में लगाएं स्टाइल का तड़का, क्रिएट करें ये पंजाबी लुक

पूजा पाठRashifal 12 April 2026: आज इन 4 राशिवालों के लिए खुलेंगे धन मार्ग, संपत्ति में इजाफा, बैंक बैलेंस बढ़ने की उम्मीद

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारPAN New Forms 2026: पुराने फॉर्म हुए रिटायर, नए वित्तीय वर्ष में ऐसे करें पैन के लिए अप्लाई

कारोबारUnnat Krishi Mahotsav: प्रति क्विंटल 40 रुपए का बोनस, 2625 रुपए गेहूं खरीदारी?, रक्षा मंत्री सिंह ने कहा- लगन के साथ प्रदेश को आगे बढ़ा रहे सीएम यादव 

कारोबारमुंबई से चलेगी स्लीपर वंदे भारत ट्रेन?, रेल मंत्रालय ने दी मंजूरी, देखिए रूट, फेयर और टाइमिंग?

कारोबारDA Hike 2026: हजारों TGSRTC कर्मचारी को फायदा, महंगाई भत्ते में 2.1% की वृद्धि, 1 जनवरी 2026 से लागू?

कारोबारनौकरी नहीं शादी नहीं?, बेरोजगारी और पैसे के कारण टल रही हैं शादियां, 30-40 लाख औसतन हो रहे खर्च, देखिए युवा क्या बोले?